फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Elections: PM Modi's meeting at Parade Ground on May 21, Priyanka-Dimple road show also

लोकसभा चुनाव : परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की सभा 21 मई को, इसी दिन प्रियंका-डिंपल का रोड शो भी संभावित

Fri, 17 May 2024 10:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 May 2024 10:38 AM IST
सार

प्रधानमंत्री देने वाले देश के हॉट सीटों में शामिल फूलपुर तथा इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। 23 मई शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा लेकिन इससे पहले चुनावी शोर चरम पर होगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: PM Modi's meeting at Parade Ground on May 21, Priyanka-Dimple road show also
प्रियंका गांधी और पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पारा ऊपर चढ़ने के साथ चुनावी तपिश भी बढ़ गई है। 21 मई को यह तपिश सबसे ज्यादा महसूस की जाएगी। प्रधानमंत्री उस दिन परेड मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे तो उसी दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी तथा सपा की डिंपल यादव की भी संयुक्त सभा संभावित है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री देने वाले देश के हॉट सीटों में शामिल फूलपुर तथा इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। 23 मई शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा लेकिन इससे पहले चुनावी शोर चरम पर होगा। राजनीतिक दलों की ओर प्रचार अभियान को गति देने की योजना बनाई गई है। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को है। इसका प्रचार 18 मई शाम को थम जाएगा। ऐसे में पहले से उम्मीद की जा रही थी कि 19 मई से नेताओं का रुख प्रयागराज की ओर होगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में भाजपा तथा इंडिया गठबंधन की ओर से 19 मई को सुपर संडे बनाने की पूरी तैयारी की गई है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव की गंगापार के पड़िला महादेव के पास तथा यमुनापार में करछना के मुंगारी में संयुक्त सभा की घोषणा बुधवार को ही कर दी गई थी। दोनों नेता पहले गंगापार फिर यमुनापार में सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सभाएं 19 तारीख को होने की घोषणा की गई है। खास यह कि मुख्यमंत्री करछना में भी एक सभा को संबोधित करेंगे। वहीं उनकी दूसरी सभा शहर उत्तरी के रामलीला मैदान में होगी।
 

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में परेड मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन कांग्रेस तथा सपा की ओर से भी प्रियंका गांधी तथा डिंपल यादव के संयुक्त रोड शो की मांग की गई है। हालांकि, अभी इसे लेकर अंतिम तौर पर कोई निर्णय नहीं होने की बात कही जा रही है लेकिन दोनों दलों की ओर से रोड शो की तैयारी शुरू कर दी गई है। रोड शो शहर में संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed