फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha elections: 47 zone and 378 sector magistrates will keep an eye on the elections.

लोकसभा चुनाव : 47 जोन और 378 सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे चुनाव पर निगरानी

Sun, 17 Mar 2024 12:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 12:55 PM IST
सार

डीएम नवनीत सिंह चहल ने शनिवार को प्रेसवार्ता में आचार संहिता लागू होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आचार संहिता का पालन करने, खर्च का हिसाब रखने समेत अन्य कार्यों पर निगरानी के लिए सीटीओ की अगुवाई में हर विधानसभावार लेखा, वीडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो मॉनिटरिंग आदि समितियां बनाई गई हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: 47 zone and 378 sector magistrates will keep an eye on the elections.
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव पर निगरानी रखने के लिए जिले को 47 जोन और 378 सेक्टर में बांटा गया है और इसी के अनुसार मजिस्ट्रेटों की भी नियुक्ति कर दी गई है। आचार संहिता लागू होने के साथ शनिवार को 36 उड़न दस्ता समेत अन्य समितियां भी सक्रिय हो गई हैं।

विज्ञापन


डीएम नवनीत सिंह चहल ने शनिवार को प्रेसवार्ता में आचार संहिता लागू होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आचार संहिता का पालन करने, खर्च का हिसाब रखने समेत अन्य कार्यों पर निगरानी के लिए सीटीओ की अगुवाई में हर विधानसभावार लेखा, वीडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो मॉनिटरिंग आदि समितियां बनाई गई हैं। डीएम ने बताया कि प्रत्याशी अधिकतम 95 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन


खुला कंट्रोल रूम

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कंट्रोल रूम भी खुल गया है। इसके फोन नंबर 0532-2644024 पर शिकायत करने के साथ किसी तरह की सूचना दी जा सकेगी। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 भी शिकायत की जा सकेगी। आयोग के एनजीएसपी पोर्टल तथा सी-विजिल एप पर भी आचार संहिता से संबंधित शिकायतें की जा सकेंगी। इसके अलावा कोषागार में अन्वेषण सेल भी खुल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

23364 कर्मचारियों की ड़्यूटी लगेगी

लोकसभा चुनाव कराने में कुल 23364 कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। उनमें से फूलपुर लोकसभा में 10140, इलाहाबाद में 9068 तथा भदोही लोकसभा के अंतर्गत हंडिया एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 4156 कर्मचारी चुनावी ड्यूटी करेंगे। निर्धारित तारीखों पर कलेक्ट्रेट के पास स्थित बिशप जानसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा मेरी लूकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चार स्थानों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, मतगणना मुंडेरा में

मतदान से एक दिन पहले पोलिंग पार्टियां चार स्थानों से रवाना होंगी। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से फाफामऊ तथा सोरांव विधानसभा की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी परिसर से फूलपुर विधानसभा की पार्टियां रवाना होंगी। केपी मैदान से शहर उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। प्रतापपुर, हंडिया, करछना, मेजा, बारा और काेरांव की पोलिंग पार्टियां परेड मैदान से रवाना होंगी। मतदान के बाद ईवीएम मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। फिर वहीं पर चार जून को मतगणना होगी।

राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए एआरओ से लेनी होगी अनुमति

आचार संहिता लागू होने के साथ शिलान्यास, लोकार्पण आदि गतिविधियों पर रोक लग गई है। राजनीतिक गतिविधियों के लिए संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) से अनुमति लेनी होगी। होली के मौके पर निजी आयोजनों पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी लेकिन यह देखा जाएगा कि आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए।

फूलपुर का डीएम तथा इलाहाबाद का सीआरओ कोर्ट में होगा नामांकन

फूलपुर लोकसभा के लिए नामांकन की प्रक्रिया डीएम कोर्ट में पूरी की जाएगी। वहीं इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए सीआरओ कोर्ट में नामांकन किया जा सकेगा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ एक प्रस्ताव होंगे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 प्रस्तावक लाने होंगे।

राजनीतिक दलों को दी गई चुनावी प्रक्रिया, आचार संहिता की जानकारी

आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक की। इस दौरान प्रतिनिधियों को आचार संहिता के बारे बिंदुवार जानकारी दी गई। साथ ही इसका पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। बैठक सीडीओ समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed