Lok Sabha Election : टिकट के लिए जोड़तोड शुरू, कांग्रेसियों ने दिल्ली में डाला डेरा, फूलपुर पर भी नजर
कई अन्य दलों के नेताओं के नाम भी सामने आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। एक गुट तो इस कवायद में भी जुटा है कि कांग्रेस को इलाहाबाद की जगह फूलपुर सीट कांग्रेस के कोटे में आ जाए। हालांकि फिलहाल इस पर बात बनती नहींं दिख रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के साथ गठबंधन में आई इलाहाबाद सीट पर दावेदारी को लेकर कांग्रेस में जोड़तोड़ तेज हो गई है। कई अन्य दलों के नेताओं के नाम भी सामने आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। एक गुट तो इस कवायद में भी जुटा है कि कांग्रेस को इलाहाबाद की जगह फूलपुर सीट कांग्रेस के कोटे में आ जाए। हालांकि फिलहाल इस पर बात बनती नहींं दिख रही।
पार्टी में भीतरी बनाम बाहरी भी हो गया है। पार्टी के मनीष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, महापौर पद के प्रत्याशी रहे विजय मिश्रा, विवेकानंद पाठक समेत कई नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की है। इनके अलावा दूसरे दल के दो नेताओं का नाम भी कांग्रेस से टिकट के दावेदारों में शामिल है। पार्टी में इनका विरोध भी शुरू हो गया है। दिल्ली पहुंचे नेताओं का कहना है कि पार्टी के ही किसी नेता को चुनाव लड़ाए जाए।
इसके अलावा नेताओं के एक गुट का कहना है कि इलाहाबाद सीट पर सपा के ही किसी नेता को लड़ाना है तो प्रयागराज की दोनों सीट आपस में बदल ली जाए। इस कवायद में पार्टी के दो बडे़ नेता शामिल हैं। उनका कहना है कि इलाहाबाद सीट सपा को दे दी जाए और उसकी जगह फूलपुर से कांग्रेस उम्मीदवार को उतारा जाए। उनका यह भी कहना है कि यह जवाहर नेहरू की सीट है। इसलिए भी कांग्रेस को इसे नहीं छोड़ना चाहिए।
फूलपुर सीट के लिए कांग्रेस से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह को उदम्मीदवार बनाए जाने के भी सुझाव दिए गए हैं। महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन का कहना है कि पार्टी के ही किसी नेता को टिकट देने तथा गठबंधन के तहत इलाहाबाद के बजाय फूलपुर सीट कांग्रेस के कोटे में आने की मांग रखी गई है। इस पर विचार किया जा रहा है लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष तथा गठबंधन के नेता करेंगे।
नगर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची जारी
कांग्रेस गंगापार इकाई के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों के अध्यक्षों के नाम बुधवार को घोषित किए गए। गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि अफाक अहमद लाल गोपालगंज, शकील इकबाल मऊआइमा, राजकुमार श्रीवास्तव हंडिया, मोहम्मद इसलाह फूलपुर के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
दिव्यांगों ने की मतदान करने की अपील
दिव्यांगजन सशक्तिककरण विभाग के अंतर्गत राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान में स्थानीय लोगों के अलावा विद्यालय के दृष्टि बाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित दिव्यांग विद्यार्थियों ने मतदान का महत्व बताने के साथ बूथ पर जाने की अपील की। अभियान में संजय कुमार, अनिता सरन आदि शामिल रहीं।