फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Local green vegetables are giving relief to the pockets, the market is flooded

वर्षों के बाद गर्मी में सस्ती मिल रही हैं सब्जियां, भिंडी 15 तो टमाटर पांच रुपये किलो तक पहुंचा

Sun, 10 May 2020 05:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Local green vegetables are giving relief to the pockets, the market is flooded
सब्जियां

अमूमन गर्मी के सीजन में सब्जियों के भाव बढ़े रहते हैं। सर्दी के मुकाबले गर्मी में सब्जियां महंगी भी मिलती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। वर्षों बाद गर्मी के सीजन में सब्जियों के दाम में काफी कमी देखने को मिली है। हरी सब्जियों की बात करें तो पिछले वर्ष मई माह में भिंडी जहां 40 से ₹50 किलो लोगों को मिल रही थी तो वही इस वर्ष भिंडी आसानी से 15 से ₹20 किलो में मिल जा रही है। थोक मंडी में टमाटर का दाम भी ₹5 से ₹8 किलो तक आ गया है। इसका फुटकर बाजार पर भी असर पड़ा है।

विज्ञापन


रविवार को शहर की तमाम फुटकर मंडी में टमाटर अधिकतम ₹20 किलो में लोगों को उपलब्ध हुआ। सब्जियों के दाम गिरने से लॉक डाउन के दौरान लोगों की जेब को भी राहत मिल रही है। लॉक डाउन पार्ट 3 के बीच मुंडेरा सब्जी मंडी में लोकल हरी सब्जियों की भरमार हो गई है। इन दिनों लोकल सब्जियों की आवक इतनी अधिक है कि वह जिले भर के लिए पर्याप्त है। इस वजह से सब्जियों के दाम भी गिरे हैं। व्यापारी केवल वही सब्जी बाहर से मंगवा रहे हैं जिनकी यहां पैदावार नहीं होती।

विज्ञापन

Local green vegetables are giving relief to the pockets, the market is flooded
सब्जियां

लॉक डाउन जब जिले में लगा उस दौरान सब्जियों के दाम एकाएक बढ़ गए। हालांकि तब सब्जियों की आवक भी कम थी। लेकिन अब धीरे-धीरे मंडी में सब्जियों की मांग में कमी आती जा रही है और लोकल सब्जियों की भरमार हो गई। इन दिनों मंडी में भिंडी, नेनुआ, परवल, लौकी,करेला ,कटहल ,टमाटर आदि लोकल सब्जियों की भरमार है। एक अनुमान के मुताबिक मंडी में 70 से 80 फ़ीसदी लोकल सब्जियों का ही कब्जा है। इस बारे में मंडी सचिव रेनू वर्मा का कहना है कि इन दिनों लोकल सब्जियों की आवक बढ़ गई है।

Local green vegetables are giving relief to the pockets, the market is flooded
सब्जी

इससे बाहर की सब्जियों पर निर्भरता कम हुई है। स्थानीय किसानों के साथ व्यापारियों को भी इससे लाभ हुआ है और लोगों को कम दाम में हरी और ताजी सब्जियां मिल जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर शहर की अलग-अलग फुटकर सब्जी मंडी की बात करें तो 12 स्थानों को छोड़ दिया जाए तो बाकी जगह टमाटर अधिकतम ₹20 किलो में लोगों को मिल जा रहा है। इसी तरह गऊघाट, नखास कोहना, लोकनाथ ,बक्शी बांध, साउथ मलाका, खुल्दाबाद, सोहबतियाबाग आदि इलाकों में भिंडी ₹20 किलो, परवल 25 से 30, लोकी 10 से ₹15 प्रति पीस, कटहल 20 से ₹30 किलो में आसानी से लोगों को उपलब्ध हो जा रहा है। उदयपुर मंडी में पिछले डेढ़ महीने से प्याज और टमाटर के दाम स्थिर हैं। मंडी द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार थोक में आलू ₹16 और प्याज का रेट ₹18 किलो है।
 

 

 मुंडेरा थोक मंडी में सब्जियों का रेट आलू ₹16 किलो प्याज ₹18 किलो टमाटर 5 से ₹8 किलो हरी मिर्च 8 से 15 किलो अदरक 50 से ₹55 किलो लहसुन 50 से ₹55 किलो लोकी 5 से ₹10 प्रति पीस भिंडी 10 से ₹15 किलो परवल 15 से ₹20 किलो कटहल 10 से ₹15 किलो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed