Prayagraj : चालीस लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, करनाल से रांची ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:40 PM IST
सार
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रतापगढ़-प्रयागराज हाईवे पर मऊआइमा में ओवरब्रिज के पास एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिनती के दौरान 291 बोतल क्वार्टर, 194 बोतल हॉफ और 80 बोतल फुट साइज की बोतल बरामद की गई।
विज्ञापन
चालीस लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।