फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LLB Student killed by his friend

रॉड से हमला कर एलएलबी छात्र को दोस्त ने मार डाला

Wed, 27 Nov 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
LLB Student killed by his friend
शिवकुटी में मामूली विवाद के बाद दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

आरोपी घर छोड़कर फरार, पुलिस तलाश में दे रही दबिश
प्रयागराज। शिवकुटी के चैथम लाइन में रहने वाले एलएलबी छात्र विष्णु सिंह(24)को रॉड से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप मोहल्ले में ही रहने वाले दोस्त पर लगा है जो घटना के बाद से घर छोड़कर भागा हुआ है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी है।
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले सूर्यप्रकाश शिवकुटी स्थित चैथम लाइन में परिवार सहित रहते हैं। वह फौज से रिटायर हैं। उनका बेटा विष्णु एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिन पहले माता-पिता किसी काम से गांव चले गए थे लेकिन परीक्षा के चलते विष्णु यहीं रुक गया था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को इम्तहान खत्म होने के बाद छात्र ने मोहल्ले में ही रहने वाले दोस्त प्रकाश सिंह के साथ मिलकर दोपहर में अपने घर पर पार्टी भी की। शाम पांच बजे के करीब वह प्रकाश से मिलने उसके घर के पास पहुंचा। इसी दौरान मामूली बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी जिसमें विष्णु ने प्रकाश को कुछ कह दिया। आरोप है कि इस पर प्रकाश ने आपा खो दिया। वह भागकर घर के भीतर गया और वहां से लोहे की रॉड लेकर लौटा।
विज्ञापन

फिर मोबाइल देख रहे विष्णु के सिर पर पीछे से जोरदार वार किया जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी वह नहीं रुका और रॉड से ताबड़तोड़ दो और वार किए। गंभीर चोट लगने की वजह से विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मोहल्ले में रहने वाले दोस्त उसे लेकर एसआरएन पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर मिली आरोपी की मां
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर भागा हुआ है। दबिश दी गई लेकिन घर पर सिर्फ उसकी मां मिली। जो उसके बारे में कुछ बता नहीं सकी। आरोपी जनरल स्टोर की दुकान चलाता है और उसका पिता पान की गुमटी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। मोहल्ले वालों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि मृतक व आरोपी आपस में अच्छे दोस्त थे। अक्सर दोनों साथ ही दिखाई पड़ते थे।

घटना से अनजान पुलिस जानकारी पर रह गई स्तब्ध
उधर शाम पांच बजे के करीब हुई घटना से अफसर घंटों अनजान रहे। मृतक को एसआरएन लाए जाने के दौरान वहां मौजूद एक पुलिस अफसर ने पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने ही शिवकुटी पुलिस को सूचना दी। सीओ कर्नलगंज सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है जिस पर वह आजमगढ़ से शहर आने के लिए चल दिए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed