फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   list of tentative centers for UP Board Examination will issued

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए संभावित केंद्रों की सूची जारी, शामिल होंगे 57.87 लाख परीक्षार्थी

Mon, 05 Nov 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Mon, 05 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
list of tentative centers for UP Board Examination will issued
फाइल फोटो
यूपी बोर्ड सचिव ने सात फरवरी 2019 से शुरू होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से इस बार 2019 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 8071 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि 2018 में कुल 8549 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी सूची को लेकर अब आपत्तियां मांगी जाएंगी, इसके बाद परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अबकी बार अर्थात 2019 की परीक्षा में 57.87 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे, जो 2018 की बोर्ड परीक्षा 66.39 लाख की अपेक्षा 8.52 लाख कम हैं।
विज्ञापन


साढे़ आठ लाख परीक्षार्थी कम होने के साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या में 478 की कमी आई है। बोर्ड की ओर से आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसमें कुछ केंद्रों में बदलाव होने की संभावना है। बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूची पर अब जनपदीय एवं मंडलीय केंद्र चयन समितियों की ओर से आपत्तियों को सुनने के बाद केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed