{"_id":"64f42f4aab21c3004107bc03","slug":"liquor-worth-rs-30-lakh-was-being-transported-under-the-guise-of-spoiled-eggs-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : खराब अंडों की आड़ में ले जा रहे थे 30 लाख की शराब, बिहार और झारखंड में होनी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : खराब अंडों की आड़ में ले जा रहे थे 30 लाख की शराब, बिहार और झारखंड में होनी थी सप्लाई
Sun, 03 Sep 2023 12:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:31 PM IST
सार
एसटीएफ ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को नवाबगंज स्थित रामायण ढाबा के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली गई तो चालक आनंद कुमार निवासी जिंद हरियाणा ने बताया कि गाड़ी में खराब अंडे लदे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान खराब अंडों की पेटियां हटाईं तो नीचे शराब पेटियां मिलनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ ने शुक्रवार को गंगापार के नवाबगंज इलाके में चंडीगढ़ के मोहाली से तस्करी कर बिहार और झारखंड ले जाई जा रही 30 लाख की अंग्रेजी शराब एक डीसीएम से बरामद की। तस्करों ने खराब अंडों की पेटियों के बीच शराब की 162 पेटियां छिपाकर रखी थीं। पुलिस ने डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम मोहाली जाएगी।
विज्ञापन
एसटीएफ ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को नवाबगंज स्थित रामायण ढाबा के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली गई तो चालक आनंद कुमार निवासी जिंद हरियाणा ने बताया कि गाड़ी में खराब अंडे लदे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान खराब अंडों की पेटियां हटाईं तो नीचे शराब पेटियां मिलनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने डीसीएम से कुल 162 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह के मुताबिक बरामद शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि अंग्रेजी शराब के तस्करी गिरोह का सरगना मोहाली का नवदीप सिंह उर्फ नवी गिरेवाल उर्फ लकी सिंह है। वह देश के ऐसे प्रांतों में शराब की तस्करी करता है, जहां शराबबंदी है।
विज्ञापन
चालक आनंद कुमार ने बताया कि उसे एक खेप के 25 हजार रुपये मिलते हैं। उसे शराब लेकर बिहार जाना था। जहां स्थानीय तस्कर इसकी आपूर्ति बिहार और झारखंड के अलग-अलग शहरों में करते। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह के मुताबिक नवदीप सिंह को नामजद किया गया है। इसके अलावा गिरोह के अन्य लोगों के साथ बिहार के स्थानीय तस्करों के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है। जल्द ही एक टीम सरगना नवदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए मोहाली जाएगी। पकड़े गए डीसीएम चालक आनंद कुमार को शनिवार को जेल भेज दिया गया।