फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Liquor smuggler carrying a reward of ₹50,000, absconding for two years, arrested in Mohali; he was wanted in

Prayagraj : दो साल से फरार 50 हजार का इनामी शराब तस्कर मोहाली से गिरफ्तार, शराब तस्करी के मुकदमे में था वांछित

Thu, 23 Jul 2026 06:02 PM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:02 PM IST
सार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) प्रयागराज की टीम ने नवाबगंज थाने में दर्ज अवैध शराब तस्करी के आरोपी मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। पिछले दो साल से फरार चल रहे आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
Liquor smuggler carrying a reward of ₹50,000, absconding for two years, arrested in Mohali; he was wanted in
मनवीर सिंह उर्फ मन्नू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) प्रयागराज की टीम ने नवाबगंज थाने में दर्ज अवैध शराब तस्करी के आरोपी मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। पिछले दो साल से फरार चल रहे आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपी अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ उ.प्र. के कई जिलों में प्राथमिकी दर्ज हैं।

विज्ञापन


आरोपी मनवीर हरियाणा के हिसार जिले का निवासी है। वर्ष 2023 में प्रयागराज के नवाबगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में वह वांछित था। एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपी मोहाली जीरकपुर के मेट्रो चौक के पास अपना ठिकाना बनाया हुआ है। सूचना पर टीम ने बुधवार घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1,010 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब ट्रकों में लादकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में तस्करी करता था। पुलिस से बचने के लिए शराब को अंडे, मुर्गी दाना, प्लास्टिक स्क्रैप, पास्ता और आलू जैसे सामान के बीच छिपाकर भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार, वर्ष 2023 में भी आरोपी के गिरोह के सदस्यों को अमेठी और प्रयागराज में अवैध शराब से भरे ट्रकों के साथ पकड़ा गया था। उसी मामले में आरोपी फरार चल रहा था। उसके खिलाफ अमेठी, सुल्तानपुर, कौशांबी, कानपुर नगर और प्रयागराज समेत कई जिलों में धोखाधड़ी, जालसाजी और आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद टीम ने उसे नवाबगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed