फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Liquor mafia relatives will also not get liquor license

शराब माफिया के रिश्तेदारों को भी नहीं मिलेगा शराब का लाइसेंस 

Fri, 13 Aug 2021 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Aug 2021 11:20 PM IST
सार

अवैध तरीके से शराब बनाने तथा बेचने वालों के अलावा उनके रिश्तेदारों को भी लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। मंडलायुक्त संजय गोयल ने शुक्रवार को बैठक में ऐसे लोगों की कुंडली तैयार करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
Liquor mafia relatives will also not get liquor license
model wine shop

विस्तार

अवैध तरीके से शराब बनाने तथा बेचने वालों के अलावा उनके रिश्तेदारों को भी लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। मंडलायुक्त संजय गोयल ने शुक्रवार को बैठक में ऐसे लोगों की कुंडली तैयार करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए सर्विलांस टीम के गठन का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की और प्रवर्तन के कार्यों में सुधार की बात कही। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने एक अलग बैठक में विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं तथा राजस्व वसूली की समीक्षा की। राजस्व वसूली के मामले में परिवहन विभाग की खराब प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि अगस्त में प्रगति खराब रही तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। मंडलायुक्त ने वाणिज्यकर, आबकारी, स्टांप एवं रजिस्टे्रशन, विद्युत, खनन, मंडी समिति, वन समेत अन्य विभागों की राजस्व वसूली की भी समीक्षा की और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने पुल समेत अन्य निर्माण कार्यों की भी बिंदुवार समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, गोवंश सरंक्षण, संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति, किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। मंडलायुक्त ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निदेर्श दिए। उन्होंने एसडीएम को एंबुलेंस सेवा की जांच के निर्देश दिए। इन बैठकों में आईजी केपी सिंह, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीएम संजय कुमार खत्री, प्रतापगढ़ के डीएम नितिन बंसल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed