फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Left parties demonstrated against central budget 2020

वामदलों ने आम बजट की प्रतियां फूंकीं

Tue, 18 Feb 2020 10:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Left parties demonstrated against central budget 2020
Left parties demonstrated against central budget 2020 - फोटो : ALDCOMPACT
19 फरवरी तक अभियान, मुख्यालय पर प्रदर्शन आज
विज्ञापन

प्रयागराज। वामदलों ने मंगलवार को आम बजट के जनविरोधी प्रावधानों के खिलाफ आम बजट की प्रतियां फूंकीं। बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
वामदलों के संयुक्त विरोध अभियान के तहत 12 से 19 फरवरी तक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। बजट की प्रतियां फूंकने के दौरान नेताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी, कुपोषण, कृषि संकट के मद्देनजर बजट बढ़ाने की जरूरत थी। सरकार ने यह करने के बजाय खाद्य, कृषि, मनरेगा, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में बजट पहले से कम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने बैंकों के विलय और एलआईसी के शेयर बेचने को जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर कारपोरेट घरानों को सौंपने का आरोप लगाया।

नेताओं ने खाद्य सुरक्षा, रोजगार निर्माण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य के मद में बजट बढ़ाने की मांग की है। वक्ताओं ने निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर भाकपा के नसीम अंसारी, आनंद मालवीय, राम सागर, अन्नू, मुस्तकीम, रवि मिश्रा, अखिल विकल्प, विकास, गायत्री गांगुली, सूर्या, आशुतोष, सरिता, कमल उसरी, सुनील मौर्य, माताबदल, चंद्र पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed