फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lee weather side , wrapped in a sheet of fog city

मौसम ने ली करवट, कोहरे की चादर में लिपटा शहर

Sat, 06 Dec 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lee weather side , wrapped in a sheet of fog city
इलाहाबाद। साल के आखिरी महीने की शुरुआत में ठंड ने जोरदार दस्तक दी। शुक्रवार सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दोपहर 12 बजे के आसपास हल्की धूप तो खिली लेकिन दिन का पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क जाने से धूप अपना असर नहीं दिखा सकी। हालांकि शीत लहर ने बृहस्पतिवार रात से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। नतीजा कि ठंड लगने से नुरुल्ला रोड निवासी एक युवक की मौत हो गई। अस्पतालों में भी अचानक मरीजों की भीड़ बढ़ गई। रेल और वायु सेवाओं पर भी कोहरे का असर साफ दिखा तो सुबह के वक्त घने कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था लेकिन शुक्रवार को दिन का पारा 5.2 डिग्री लुढ़कर 22.6 पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहा। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बृस्पतिवार देर रात से ही कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया और सुबह होते-होते हालत इतनी खराब हो गई कि 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ओझा के मुताबिक पश्चिम से शीत लहर से दस्तक दे दी है। वायुमंडल में नमी के कारण रात होते ही कोहरा वापस आ रहा है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। 10 दिसंबर के आसपास पारा और नीचे जा सकता है। ऐसे में शीत लहर का प्रकोप और बढ़ेगा। मौसम विभाग का भी अनुमान है कि कोहरे से राहत के लिए शहरियों को इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल शीत लहर ने अभी से अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार रात नूरुल्ला रोड निवासी 40 वर्षीय बबलू की ठंड लग जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन


 कोहरे ने हवाई यात्रा को भी अपनी चपेट में ले लिया। मुंबई से इलाहाबाद आने वाली फ्लाइट का समय दोपहर 12.45 बजे निर्धारित है लेकिन शुक्रवार को फ्लाइट डेढ़ घंटे विलंब से दोपहर सवा दो बजे के आसपास बम्हरौली हवाई अड्डे पर पहुंची। इलाहाबाद पहुंचने के बाद फ्लाइट यहां से दिल्ली जाती है लेकिन देर से आने के कारण फ्लाइट को दिल्ली के लिए विलंब से रवाना किया जा सका। फ्लाइट के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed