फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Learn the history of the city through a water and laser show

वाटर और लेजर शो के माध्यम से जानें प्रयागराज का इतिहास

Fri, 23 Jul 2021 11:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jul 2021 11:01 AM IST
सार

  • शो के लिए आजाद पार्क का लोटस तालाब चिह्नित, बाधा नहीं आई तो दिसंबर तक हो जाएगा तैयार

विज्ञापन
Learn the history of the city through a water and laser show
राम और लक्ष्मण की छवि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरी चंद्रशेखर आजाद पार्क में वाटर और लेजर शो का भी आनंद उठा सकेंगे। इसके साथ जिले के इतिहास और महापुरुषों के बारे में भी जान सकेंगे। कोई बाधा नहीं आई तो पानी की फुहारों से बनी दीवार पर म्यूजिकल लेजर शो की शुरुआत दिसंबर में हो जाएगी। कुंभ के दौरान किला घाट के पास वाटर एंड लेजर शो का आयोजन किया गया था, जो पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके तहत पानी के फुहार से बनी दीवार पर लेजर के माध्यम से लघु फिल्में दिखाई गईं थीं। लोगों के बीच आकर्षण को देखते हुए कुंभ के बाद से ही शहर में इसके नियमित प्रदर्शन की कवायद शुरू की गई।

विज्ञापन

Learn the history of the city through a water and laser show
लेजर शो में राम, सीता और लक्ष्मण की छवि - फोटो : अमर उजाला

अब इसके लिए आजाद पार्क का लोटस तालाब चिह्ति कर लिया गया है। म्यूजिकल लेजर शो के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद, के अन्य महापुरुषों के बारे में लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। इनके अलावा जिले के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसका निर्माण स्मार्ट सिटी के अंतर्गत होगा। अफसरों के अनुसार दो महीने में टेंडर निकाल दिया जाएगा। दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मंडलायुक्त संजय गोयल ने बताया कि जल्द ही लोग म्यूजिकल लेजर शो का आनंद ले सकेंगे। इसके निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Learn the history of the city through a water and laser show
prayagraj news : चंद्रशेखर आजाद पार्क। - फोटो : prayagraj
फिर लुभाएगी आजाद पार्क की झील, चलेगी बोट-फौव्वारे
चंद्रशेखर आजाद पार्क की झील एक बार फिर आकर्षण का केंद्र होगी। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। झील में वर्ष भर पानी की उपलब्धता तथा निकासी सुनिश्चित करने के लिए तीन तरह की तकनीकी पर विचार चल रहा है। किस तकनीकी से झील का मरम्मत एवं सुंदरीकरण होगा इसका निर्णय इस बाबत गठित विशेषज्ञों की कमेटी करेगी।

आजाद पार्क के सुंदरीकरण का काम 2015-16 में हुआ था। उसी दौरान पार्क के मुख्य गेट के पास स्थित झील का सुंदरीकरण हुआ था। इसमें रंगीन फौव्वारे लगाने के साथ बोट भी चलाए गए थे। तालाब को पक्का करने के अलावा कई अन्य काम भी हुए थे लेकिन तकनीकी खामियों तथा उपेक्षा की वजह से पूरी कवायद बेकार चली गई और झील कूड़ा घर बन गया है। निकासी की सुविधा नहीं होने की वजह से पानी बदबू करने लगा था। अब इस झील के जीर्णोद्धार की फिर से कवायद शुरू की गई है। डीएम संजय कुमार खत्री ने निरीक्षण के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण से रिपोर्ट मांगी है। झील में वर्ष भर साफ पानी रहे। साथ ही पानी बर्बाद न हो इसके लिए अलग-अलग तकनीकी पर विचार किया जा रहा है। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि प्रस्ताव मांगे गए हैं। जल्द ही इस पर निर्णय लेकर काम शुरू किया जाएगा।

आजाद पार्क में आज नहीं लगेगा टिकट
चंद्रशेखर आजाद का शुक्रवार को जन्मदिन है। अधीक्षक उमेश चंद्र उत्तम ने बताया कि इस मौके पर आजाद पार्क में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed