फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers wrote a letter to Justice Chandrachud for hearing in open court, problems are coming in virtual hearing

खुली अदालत में सुनवाई को वकीलों ने जस्टिस चंद्रचूड को लिखा पत्र, वर्चुअल सुनवाई में आ रही हैं दिक्कतें  

Thu, 10 Jun 2021 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lawyers wrote a letter to Justice Chandrachud for hearing in open court, problems are coming in virtual hearing
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के दो वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट की कंप्यूटर कमेटी के चेयरमैन जस्टिस डॉ. डी वाई चंद्रचूड  को पत्र लिखा है और उनसे इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई खुली अदालत में कराने और मुकदमों का दाखिला मैनुअली करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव एवं सुनीता शर्मा ने जस्टिस चंद्रचूड को भेजे पत्र में पत्र कहा है कि हाईकोर्ट में इस समय कुछ ही न्यायपीठें अति आवश्यक मुकदमों की ही सुनवाई कर रही हैं। भारी संख्या में महीनों पहले दाखिल मुकदमे सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन



उन्होंने लिखा कि यहां मुकदमों का ई-फाइलिंग से दाखिला और वर्चुअल सुनवाई बिल्कुल सफल नहीं है। कई कई बार कंप्यूटर का लिंक ही नहीं मिल पाता है। इससे अधिवक्ता एवं वादकारियों को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया है। दुकानें व ऑफिस खुल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed