फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers continue strike for second day, city groans with traffic jam

Prayagraj News: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे वकील, जाम से कराह उठा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lawyers continue strike for second day, city groans with traffic jam
एसआरएन अस्पताल में महिला वकीलों से मारपीट के आरोप में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जूनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए वकील एकलव्य चौराहे पर धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन के कारण सिविल लाइंस समेत शहर के प्रमुख इलाके जाम से कराह उठे। चिलचिलाती धूप में फंसकर लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

वकीलों का आरोप है कि बुधवार सुबह घायल साथी को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाने के दौरान इमरजेंसी में मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की। मामले में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही।
विज्ञापन

इसी विरोध में बृहस्पतिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में वकील एकलव्य चौराहे पर जुटने लगे। नारेबाजी करते हुए घटना में शामिल जूनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग की। वकीलों ने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद दोपहर में पुलिस ने एकलव्य चौराहे की चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी। इससे शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर तरफ वाहनों की लंबी कतारें

धरना-प्रदर्शन और जगह-जगह बैरिकेडिंग के कारण सिविल लाइंस क्षेत्र में चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जीएचएस, ऑटो सेल्स चौराहा, पत्थर गिरजाघर, हाईकोर्ट पानी की टंकी के पास जाम लग गया। सुभाष चौराहा, मेडिकल चौराहे, कानपुर-प्रयागराज मार्ग, धूमनगंज, सुलेमसराय में घंटों तक वाहन रेंगते रहे। वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया लेकिन वहां भी दबाव बढ़ा तो गलियां वाहनों से भर गईं।


पुलिस पहचान करने में जुटी...
पुलिस घटना में शामिल अज्ञात जूनियर डॉक्टरों की पहचान करने में जुटी है। अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। वकीलों की ओर से उपलब्ध कराए गए और सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसआरएन और एकलव्य चौराहे के आसपास बढ़ी सुरक्षा
एसआरएन अस्पताल परिसर और एकलव्य चौराहे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शन स्थल और अस्पताल परिसर की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस की कोशिश है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव और न बढ़े और कानून व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed