फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers angry over non-arrest of advocate's killers, adamant on meeting CM Yogi

Prayagraj : अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के वकील, सीएम योगी से मिलने पर अड़े

Sat, 07 Dec 2024 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 02:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता मेयो हाल स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंच गए। इसी रास्ते से सीएम योगी का काफिला गुजरने के चलते पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन
Lawyers angry over non-arrest of advocate's killers, adamant on meeting CM Yogi
अधिवक्ताओं से बातचीत करते पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतुल प्रताप सिंह की गिरफ्तारी न होने के विरोध में म्योहाल चौराहे वकीलों ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला रोककर पत्रक देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी भी की। वकीलों के प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर वकीलों का गुस्सा शांत कराया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता मेयो हाल स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंच गए। इसी रास्ते से सीएम योगी का काफिला गुजरने के चलते पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला की हत्या के कई दिनों बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। अधिवक्ता मुख्यमंत्री का काफिला रोककर पत्रक देने की मांग पर अड़े थे। पुलिस कमिश्नर ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए। 
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed