{"_id":"67a5afffca9339fc0b09103e","slug":"laughter-yoga-was-conducted-in-maha-kumbh-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MahaKumbh 2025: महाकुंभ में हास्य योग का आयोजन, हजारों लोगों को मिला तनावमुक्त रहने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MahaKumbh 2025: महाकुंभ में हास्य योग का आयोजन, हजारों लोगों को मिला तनावमुक्त रहने का मंत्र
Fri, 07 Feb 2025 12:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:32 PM IST
सार
एक तरफ जहां महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, तो वही दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय हैप्पीनेस कोच सुनील गुप्ता ने हजारों की संख्या में जुटे लोगों को हास्य योग कराकर उन्हें खुश रहने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
महाकुंभ में हास्य योग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हास्य एक ऐसी पूंजी है जो हंसने वाले को तो स्वस्थ बनाती ही है साथ ही इससे आपके आस-पास सकारात्मक उर्जा का संचार भी होता है। योगपथ एवं हास्य योग केंद्र के सह-संस्थापक, अंतर्राष्ट्रीय हैप्पीनेस कोच सुनील गुप्ता ने आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर बालकानंद गिरि के सानिध्य में लोगों को हास्य योग कराया।
विज्ञापन
एक तरफ जहां महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, तो वही दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय हैप्पीनेस कोच सुनील गुप्ता ने हजारों की संख्या में जुटे लोगों को हास्य योग कराकर उन्हें खुश रहने का मंत्र दिया। पूरे जोश और एनर्जी के साथ सभी ने हास्य योग किया और सकारात्मक उर्जा का लाभ लिया।
विज्ञापन
आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर बालकानंद गिरि ने कहा कि लोगों को तनावमुक्त रखने का यह सकारात्मक प्रयास है। जो बिना किसी संसाधन के ही आपके जीवन को खुशहाल बना सकता है।
विज्ञापन