{"_id":"6559e27a12d2337d3e07a614","slug":"last-accused-named-in-conversion-case-arrested-eight-accused-already-in-jail-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : धर्मांतरण मामले में नामजद आखिरी आरोपी गिरफ्तार, आठ आरोपी पहले से जेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : धर्मांतरण मामले में नामजद आखिरी आरोपी गिरफ्तार, आठ आरोपी पहले से जेल में
Sun, 19 Nov 2023 03:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Nov 2023 03:54 PM IST
सार
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने एक अक्तूबर को नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आठ आरोपियों को पहले ही जेल भेजा चुका है।
एक अक्टूबर को मुंडी चक में धर्मांतरण की जानकारी पर विभव नाथ मौके पर पहुंचे थे, जहां मौजूद लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
धर्मांतरण और जानलेवा हमले के मामले में दर्ज मुकदमे में आखिरी आरोपी को शनिवार को नैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी सुसेराज पुत्र एमएस दोरायी निवासी चकदोंदी थाना नैनी को जनपद मिर्जापुर लालगंज बाजार के पास बसई गांव से टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने एक अक्तूबर को नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आठ आरोपियों को पहले ही जेल भेजा चुका है।
एक अक्टूबर को मुंडी चक में धर्मांतरण की जानकारी पर विभव नाथ मौके पर पहुंचे थे, जहां मौजूद लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया था। मामले में फादर बाबू फ्रांसिस पुत्र पुरत्तूर देवसी फ्रांसिस, माइकल सेलवेस्टर पुत्र सेल्वेस्टर जार्ज, पीटर पाल पुत्र महेन्द्र स्वामी दोवराई, जान पुत्र महेन्द्र स्वामी दोवराई, सेण्ड्रा सुजाता पत्नी पीटर पाल को एक अक्तूबर को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
निर्मला भारतीया पत्नी राजेश कुमार और मनोरमा पत्नी मुकेश कुमार को 15 अक्टूबर को जेल भेजा गया। रंजना पुत्री प्रेमचन्द्र तीन नवंबर को जेल गई। आरोप है कि लोगों को नौकरी/शिक्षा/शादी का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
विज्ञापन