{"_id":"600342e224edec56385f20b2","slug":"land-distribution-on-kali-triveni-routes-amidst-uproar-dhakkamukki","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच काली-त्रिवेणी मार्गों पर भूमि वितरण, धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच काली-त्रिवेणी मार्गों पर भूमि वितरण, धक्कामुक्की
Sun, 17 Jan 2021 01:19 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली मार्ग और त्रिवेणी मार्ग की दोनों पटरियों पर शनिवार को संस्थाओं और साधु-संतों के आवंटन के बाद बची भूमि तीर्थपुरोहितों को वितरित की गई। कटौती करने और कम भूमि आवंटित किए जाने पर जमकर हंगामा भी हुआ। इस दौरान मेला प्रशासन ने पुलिस-पीएसी की मदद से धक्कामुक्की के बीच बिना समतल किए और गड्ढे वाली भूमि का भी आवंटन कराया।
तीर्थपुरोहितों के गुस्से के देखते हुए काली और त्रिवेणी मार्गों पर भूमि आवंटन के दौरान पुलिस-पीएसी लगानी पड़ी। इस दौरान जहां दो बीघा भूमि आवंटित की जानी थी,वहां 10 बिस्वा ही की गई। इस पर तीर्थपुरोहितों ने नाराजगी भी जताई। भूमि कटौती को लेकर आवंटन के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने जमकर हंगामा मचाया, लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से किसी का बस नहीं चल सका। विरोध जताने वालों को लाठियां पटककर खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन
मेलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि परेड ग्राउंड पर प्रत्येक वर्ष बसने वाले तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों को भूमि कहा आवंटित की जाएगी। इसलिए कि परेड ग्राउंड पर वाहन स्टैंड बनाया दिया गया है। ऐसे में उन सैकड़ों तीर्थ पुरोहितो के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक तीर्थ पुरोहित के शिविरों के बाहर गंदगी फैलने से रोकने और स्वस्च्छता का वातावरण बनाने की भी बात ज्ञापन में शामिल है।

दिव्य और भव्य माघ मेला के लिए तीर्थपुरोहितों ने दिया ज्ञापन
माघ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए शनिवार को तीर्थपुरोहितों ने प्रभारी मेलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें परेड में तीर्थ पुरोहितों को भूमि आवंटित करने और संपूर्ण मेले के लिंक और गाटा मार्ग को मेले की मुख्य मार्गों से जोड़ने की बात प्रमुखता से उठाई गई है।