फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Land allotted to Kumbh on December 7

कुंभ में सात दिसंबर को आवंटित हो भूमि

Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खाक चौक व्यवस्था समिति की मंगलवार को माघ मेना क्षेत्र खाक चौक रामानंदाचार्य मार्ग स्थित नरसिंहधाम शिविर में बैठक हुई। जिसमें प्रयाग अर्द्धकुंभ के लिए विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें सात दिसंबर को भूमि आवंटित की जाए। साथ ही समिति के सदस्यों के लिए कई निर्देश भी जारी किए गए।  
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार कुंभ होगा। इसके मद्देनजर खाक चौक के संतों को पहले से ही तैयारियां करनी होगी। कुंभ प्रशासन को पहले ही भूमि देना होगा। उनकी मांग है कि उन्हें सात दिसंबर को भूमि आवंटित कर दी जाए। संतों ने कहा जल्दी ही इस संबंध में कुंभ प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। यह भी निर्णय हुआ कि भूमि आवंटन के समय मुकामधारी महंत, श्रीमहंत उपस्थित रहें। और आवंटित भूमि को चिन्हित कर बाउंड्री कराएं।
विज्ञापन


लाउडस्पीकर का प्रयोग सुबह छह बजे से राम 10.30 बजे तक करने का निर्णय लिया गया। समिति की बैठक में सभी मुकामधारियों की उपस्थित अनिवार्य और सदस्यता शुल्क पांच रुपया समय से जमा करने को भी निर्देशित किया गया। अध्यक्षता डा. श्यामदास ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष सीताराम दास, महामंत्री सतुआबाबा संतोषदास ,मदनमोहन दास, महंत जन्मेजय शरण दास, रामनरेश दास, जनार्दन दास,अभिरामदास, जयरामदस, दामोदरदास रामसुभगदास बिनैका बाबा,  मधूसूदन दास  आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed