फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lalit Kala exibition

ललित कला प्रदर्शनी

Fri, 28 Jun 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lalit Kala exibition
Lalit Kala exibition - फोटो : CITY DESK
विविध कलारूपों से सजी वीथिका
विज्ञापन

कला के सरोकारों से रिश्ता जोड़ने के साथ राज्य ललित कला अकादमी की ओर से सांस्कृतिक केंद्र की महात्मा गांधी कला वीथिका में आयोजित तीन दिनी चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। इस दौरान युवाओं से लेकर सभी वर्ग के कलाप्रेमियों ने प्रदर्शनी में शामिल चित्रों को देखा, सराहा।
कवि-चित्रकार रवीन्द्रनाथ कुशवाहा के संयोजन में ललित कला अकादमी के सहयोग से डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में 10 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने तकरीबन पांच सौ कलाकृतियां, मूर्तियां बनाईं। नवोदित कलाकारों ने अपने प्रशिक्षकों से जितना कुछ सीखा, उसे कैनवास और कलाकृतियों के माध्यम से और बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश की।
विज्ञापन

समापन पर बतौर मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रो.अभिनव गुप्त ने स्मारिका का लोकार्पण किया। बाद में उन्होंने कहा, कला एक साधना है, जिसे साध कर ही मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। कसीम फारुकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर और समारोह में चित्रकार राजेंद्र कुमार भारतीय, तलत महमूद, राजकुमारी, अब्दुल रहमान, शिव कुमार मौर्या, मोहित शुक्ला, विश्वनाथ मिश्र, कृष्णकुमार श्रीवास्तव, कावेरी, विज, डॉ.जूही शुक्ला, माधवी निराला, सुरेंद्र मोहन श्रीवास्तव, एके दीक्षित, लईक अहमद, लतीफ अहमद सहित कला के विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed