फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kunda likes ' hooter wala sansad':Vinod Sonkar MP

कुंडा को पंसद है हूटर वाला सांसद: विनोद सोनकर

Mon, 24 Jun 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
kunda likes ' hooter wala sansad':Vinod Sonkar MP
कुंडा को पसंद है हूटर वाला सांसद : विनोद सरोज
विज्ञापन

कहा, कौशाम्बी लोकसभा ने शूटरबाज सांसद प्रत्याशी को दिखा दिया बाहर का रास्ता
कुसुवापुर और कुंडा अस्पताल में बांटा गया लोगों को आयुष्मान कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। नर सेवा नारायण सेवा के बराबर होती है। सरकार की मंशा है अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर इलाज हो। आयुष्मान योजना से सभी गरीब परिवार के लोगों का पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज होगा। यह बातें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुवापुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में आयुष्मान भारत का कार्ड वितरित करते हुए कौशाम्बी सांसद एवं अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहीं। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि कुंडा को पसंद है हूटरवाला सांसद। तभी तो कौशाम्बी लोकसभा ने शूटरबाज सांसद प्रत्याशी को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

उन्होंने कहा कि सांसद निधि से कौशाम्बी जिले के सभी विकास खंडों में आशा भवन बनवाया गया है। कुंडा, बाबागंज में भी जमीन का प्रस्ताव हो जाने पर आशा भवन बनवाया जाएगा। भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवार सीधे लाभान्वित होगा। कार्यक्रम के बाद सांसद विनोद सोनकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री काशी पवन गौतम, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, पूर्व प्रत्याशी त्रिभुवन नाथ मिश्र टंडन, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रकाश सिंह, मुन्ना पटेल, सूर्यकांत मिश्र निराला, अभय प्रताप सिंह पप्पन, जिला उपाध्यक्ष बृज किशोर त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी, राजन मिश्र, उदय शंकर पांडेय, जटा शंकर त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed