फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbha will rise in politics

कुंभ में उठेंगी सियासत की हिलोरें

Tue, 24 Jul 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kumbha will rise in politics
amit shah - फोटो : SELF
कुंभ इस बार दुनिया के लिए तो अनोखा होगा ही, इसका सियासी लाभ लेने की होड़ शुरू हो गई है। सरकार की तैयारियों से यह स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। भाजपा के अलावा अन्य दलों के लिए भी कुंभ राजनीतिक मंथन का केंद्र होगा। केंद्र और राज्य सरकार के नेता इस बहाने हिंदुत्व और विकास के एजेंडे को धार देने में जुट गए हैं तो कांग्रेस के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी भी संगम में डुबकी लगाएंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 27 जुलाई के आगमन को इसी कड़ी की शुरुआत माना जा रहा है।
विज्ञापन


कुंभ यूनेस्को की सूची में शामिल हो गया है। भाजपा के नेता इसे केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताने में जुटे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले दुनिया के इस सबसे बड़े आयोजन को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। खुद मुख्यमंत्री आधा दर्जन बार संगम नगरी का दौरा कर चुके हैं तो केंद्र और प्रदेश सरकार के हर मंत्रालय के मुख्य एजेंडे में यह शामिल है। भाजपा के साथ प्रशासन का भी मानना है कि शीर्ष नेताओं के आने का क्रम अब और तेज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुंभ के पहले या आयोजन के दौरान यहां आएंगे। इसी क्रम में अमित शाह 27 जुलाई को इलाहाबाद में होंगे।
विज्ञापन


उनका आगमन पूरी तरह से धार्मिक और बाबाओं से मिलने का है, लेकिन उनकी बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। इनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अनेक नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में चुनाव के एजेंडे का खाका तैयार किया जाएगा। उधर, विपक्षी एकता का बिगुल भी यहीं से फूंकने की तैयारी है। सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कुंभ के दौरान चिंतन शिविर में सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं को बुलाया जाएगा। कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती को भी बुलाया जाएगा। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल उत्तराखंड के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह का कहना है कि कुंभ में राहुल गांधी संगम स्नान करेंगे। उनका कार्यक्रम करीब तय है। सोनिया गांधी की तबीयत ठीक रही तो वह भी उनके साथ आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया थिंक काउंसिल की ओर से तीन दिनी कुंभ कान्क्लेव 27 जुलाई को शुरू होगा। चर्चा का मुख्य बिंदु धर्म, संस्कृति और विकास है। पर्यटन विभाग के निर्देश में होने वाले इस कार्यक्रम में पूरी दुनिया से वक्ता बुलाए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उस दिन शहर में मौजूद रहेंगे। वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य नेता इसमें मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed