फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh will be like olympic

कुंभ में होगा ओलंपिक जैसा नजारा, सभी देशों के होंगे झंडे

Wed, 28 Mar 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुंभ-2019 दुनिया का आयोजन बनने जा रहा है। नजारा भी ओलंपिक जैसा होगा। मेला क्षेत्र में सभी देश के झंडे लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं सभी देशों के राजदूत भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे। भारत सरकार की ओर से इन्हें आमंत्रण भेजा गया है। प्रवासी भारतीयों के अलावा अन्य विदेशी प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने की तैयारी है। विदेशी सैलानियों के जमघट की संभावना को देखते हुए भव्य आयोजन की तैयारी अभी से शुरू हो गई है।
विज्ञापन


कुंभ को यूनेस्को के धरोहर में शामिल किया जा चुका है। आगामी कुंभ इस उपलब्धि की सार्थकता और भव्यता का गवाह बनने जा रहा है। विश्व पर्यटन के मानचित्र पर स्थान दिलाने के लिए सरकार ने ‘भव्य कुंभ दिव्य कुंभ’ का नारा दिया है और उसी के अनुरूप काम शुरू हो चुका है। इस बार विदेशी सैलानियों को आमंत्रित करने के लिए विशेष तैयारी की गई है। हर देश से प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। कुंभ की महत्ता बताने के लिए कई बड़े देशों में रोड शो की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


फ्रांस आदि देशों से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। विदेशी सैलानियों को अपनत्व का एहसास कराने तथा किसी तरह की असुविधा न हो इस मकसद से कुंभ मेला क्षेत्र का एक हिस्सा उनके लिए होगा। वहां सभी देशों के झंडे भी लगेंगे। कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि हर देश के प्रतिनिधियों और पर्यटकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस मकसद से विदेशों में रोड शो की शुरुआत हो चुकी है। कई अन्य आयोजन भी होंगे। विदेशियाें के लिए बनने वाले टेंटेज सिटी का प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी इनोवेशन टीम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय होंगे कुंभ का हिस्सा
प्रवासी भारतीय भी कुंभ-2019 का हिस्सा होंगे। आगामी भारतीय प्रवासी सम्मेलन 21 से 23 जनवरी के बीच वाराणसी में आयोजित में होगा। इसमें शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को कुंभ दिखाने की तैयारी है। इसी क्रम में प्रवासी भारतीय 24 जनवरी को कुंभ मेला में होंगे। इसके लिए आमंत्रण भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed