{"_id":"5c6c4bf3bdec2273a1356e05","slug":"kumbh-mela-2019-priyanka-gandhi-will-visit-prayagraj-on-21st-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh mela 2019: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 21 को आ सकती हैं प्रयागराज, संगम में लगाएंगी डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh mela 2019: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 21 को आ सकती हैं प्रयागराज, संगम में लगाएंगी डुबकी
Wed, 20 Feb 2019 12:03 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 21 फरवरी को प्रयागराज आने की चर्चा है। इस दौरान वह संगम में डुबकी लगा सकती हैं। कहा जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुंभ आगमन से पहले वह यहां आ सकती हैं, लेकिन उनके दौरे की अधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अभी उनके पूर्वांचल दौरे की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी व पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि अभी अहमदाबाद में होने वाली ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में भी संगठनात्मक कार्यक्रमों में प्रियंका गांधी की व्यस्तता चल रही है। ऐसे में उनके प्रयागराज आगमन को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने 21 को उनके प्रयागराज दौरे की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन