फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019: French Christ attract to Religion of the Spirituality

फ्रांस की क्राइस्ट को कुंभ नगरी खींच लाया धर्म आध्यात्म, बोलीं- आई सी लार्ड शिवा, आईएम शिवानी

Sun, 03 Feb 2019 06:14 PM IST
देव कश्यप मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: French Christ attract to  Religion of the Spirituality

भारतीय धर्म-संस्कृति से प्रभावित फ्रांस के पेरिस से आईं क्राइस्ट अब खुद को भगवान शिव की साधक बता रही हैं। जूना अखाड़े के शिविर में हर-हर महादेव का जयघोष लगाते हुए वह बोलीं, आई सी लार्ड शिवा...आईएम शिवानी। क्राइस्ट से शिवानी बनीं धर्मधीरू विदेशी महिला कुंभ में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

विज्ञापन


जूना अखाड़े के शिविर में नागा संत के सामने बैठी क्राइस्ट उर्फ शिवानी संगम की रेती पर ही बसना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यहां शांति मिलती है। गले और हाथ में रुद्राक्ष की कंठीमाला, उलझी खुली जटाएं और माथे लगी भभूत के साथ उनका बम-बम भोले, हर-हर महादेव बोलकर ईश्वर की भक्ति में मगन होकर झूमना दिन भर श्रद्धालुओं के बीच किसी कौतूहल से कम नहीं रहा। वहीं उन्हें आशीर्वाद दे रहे नागा संत के धूने पर दान का भंडार लग गया। लोगों ने खूब चढ़ावा चढ़ाया।
विज्ञापन


दीन-दुनिया से दूर संगम की रेती पर कुंभ को शांति का मेला बताने वालीं क्राइस्ट उर्फ शिवानी को यहां ज्यादा दिन न रुक पाने का मलाल है। वह बोलीं, १६ दिन के वीजा पर आई हूं। बस कुछ दिन और फिर वहीं...। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव ने दूर किया कॉस्मिक किरणों का प्रभाव
क्राइस्ट उर्फ शिवानी अपनी कहानी बड़ी सादगी से बताती हैं। उनका दावा है कि उन्हें भगवान शिव ने दर्शन दिए हैं। इसलिए वह यहां आई हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में कॉस्मिक किरणों के प्रभाव से बीमार हो गईं। वह शिव की शरण में आकर जप तप करने लगीं। अचानक एक दिन उन्हें शिव के स्वरूप का दर्शन हुआ। इसी के बाद से वह भारतीय धर्म से प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed