कुंभ 2019: तीन दिन भारी कॉमर्शियल वाहनों की नो इंट्री, महाशिवरात्रि तक लागू रहेगा डायवर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि स्नानपर्व के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था रविवार से लागू हो जाएगी। इसके तहत भारी कॉमर्शियल वाहनों के लिए तीन दिनों तक जिले में नो इंट्री लागू रहेगी। ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था के अनुसार, भारी कामर्शियल वाहनों का अंतर्जनपदीय डायवर्जन तीन मार्च की शाम चार से पांच मार्च की रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान जनपद के अन्दर भारी/कामर्शिलय वाहनों का शहर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबन्धित होगा। मात्र आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वाले वाहन ही शहर क्षेत्र में आएंगे। इसी तरह जंक्शन पर तीन व चार मार्च को सिविल लाइन साइड से प्रवेश नहीं होगा।
पार्किंग व्यवस्था पहले जैसे ही होगी
दो मार्च की शाम पांच बजे से तीन मार्च को शाम चार बजे तक लखनऊ, प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन गंगेश्वर महादेव/बक्शी बांध कछार पार्किंग, व इसके बाद इस ओर से आने वाले सभी चारपहिया वाहन बेला कछार में पार्क कराए जाएंगे। इस दौरान शहर के वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। तीन मार्च को शाम पांच बजे से चार पहिया वाहन नैनी क्षेत्र से लेप्रोसी चैराहे से आगे नही आएंगे। यह वाहन नवप्रयागम पार्किंग में पार्क होंगे।
झूंसी की ओर से तीन मार्च को शाम पांच बजे से चारपहिया वाहन कटका तिराहा से आगे नहीं आएंगे। इस मार्ग के वाहन चीनी मील, पूरे सूरदास पार्किंग में खड़े होंगे। झूंसी क्षेत्र में रहने वाले नागरिक तीन व चार मार्च को दोपहिया वाहन महुआबाग पार्किंग में पार्क कर मेला क्षेत्र में जाएंगे। तीन मार्च को शाम पांच बजे से से पांच मार्च तक चारपहिया वाहन शहर क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू रोड पर बालसन चैराहा से आगे नही आ सकेंगे। इस मार्ग से जाने वाले वाहन विश्वविद्यालय फुटबाल ग्राउण्ड, कर्नलगंज इण्टर कालेज में पार्क होंगे।
तीन मार्च को शाम पांच बजे से चार पहिया वाहन शहर क्षेत्र में एमजी मार्ग पर सीएमपी डॉटपुल पर रोके जाएंगे। इस मार्ग के वाहनों को सीएमपी डिग्री कालेज, जीआईसी, सीएवी कालेज पार्किंग में खड़े होंगे। दो मार्च को शाम पांच बजे से तीन मार्च को शाम चार बजे तक दोपहिया वाहन अलोपी देवी पार्किंग (गल्ला मण्डी), पान्टून पुल वर्कशाप, 17 नम्बर प्लाट, इलाहाबाद डिग्री कालेज, ददिकान्दो पार्किंग तक जा सकेंगे।
तीन से पांच मार्च तक पुराने शहर क्षेत्र एवं एमजी मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर आटो रिक्शा/ ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबन्धित रहेगा। चार मार्च को सिविल लाइंस, चौक क्षेत्र, जानसेनगंज (हिवेट रोड) के बाजार बन्द रहेंगे। तीन को शाम पांच से पांच मार्च तक तक शहर क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रयोग न करें। इसी तरह चार मार्च की रात 12 बजे से शहर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों का प्रयोग नहीं करने की सलाह ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई है।