फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: SSP gave the advice to not drive four wheelers from the city dwellers

कुंभ 2019: माघी पूर्णिमा के मद्देनजर एसएसपी की सलाह, शहर में चारपहिया वाहन लेकर न निकलें

Mon, 18 Feb 2019 02:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 Feb 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: SSP gave the advice to not drive four wheelers from the city dwellers
माघी पूर्णिमा के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत सोमवार शाम पांच बजे से शहर में चार पहियावाहन लेकर न चलने की सलाह पुलिस की ओर से दी गई है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक जिले में भारी कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। चार पहिया वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था 20 फरवरी तक लागू होगी।
विज्ञापन


इस अवधि में चार पहिया जवाहर लाल नेहरू रोड पर बालसन व एमजी मार्ग पर सीएमपी डॉट पुल से आगे नहीं जाएंगे। जवाहरलाल नेहरू मार्ग के वाहनों को विवि फुटबाल ग्राउंड, कर्नलगंज इंटर कॉलेज व एमजी मार्ग के वाहन सीएमपी, जीआईसी, सीएवी में पार्क कराए जाएंगे। इसके अलावा सोमवार से 20 फरवरी तक पुराने शहर क्षेत्र व एमजी मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर ऑटो, ई रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा 19 फरवरी को सिविल लाइंस, चौक, जानसेनगंज बाजार बंद रहेगा। पर्व के दिन शहर में दो पहिया वाहनों के संचालन पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन


अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहन
लखनऊ, प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले वाहन सोमवार शाम चार बजे तक गंगेश्वर महादेव, बख्शी बांध कछार पार्किंग व इसके बाद बेला कछार पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।सोमवार शाम से चार पहिया वाहन नैनी में लेप्रेासी से आगे नहीं आने दिए जाएंगे। इन वाहनों को नवप्रयागम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।सोमवार शाम पांच बजे से झूंसी की ओर से चार पहिया वाहनेां के कटका तिराहे से आगे आने पर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक रहेगी। यह वाहन पूरे सूरदासपूर, चीनी मिल पार्किंग में खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed