फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: saints ruckus on mela office, allegations of humiliation

कुंभ 2019: मेला कार्यालय पर संतों ने किया हंगामा, जूना अखाड़ा ने गोल्डन बाबा पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 28 Dec 2018 09:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Dec 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: saints ruckus on mela office, allegations of humiliation
कुंभ मेलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देते संत - फोटो : अमर उजाला

नई संस्थाओं को भूमि आवंटन न होने से नाराज साधु-संतों ने गुरुवार की शाम कुंभ मेलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। भूमि आवंटन का काम देख रहे अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद के रवैये से क्षुब्ध कई संतों ने इस मामले को सीएम तक ले जाने की चेतावनी दी। धरनारत संतों ने एडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। कहा, ऐसे अफसरों को कुंभ के महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए। योगी सरकार की छवि धूमिल करने के लिए साधु-संतों को अपमानित किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन


कुंभ मेलाधिकारी कार्यालय के समक्ष शाम करीब पांच बजे नाराज संतों ने हंगामा शुरू कर दिया। संत हितकारिणी समिति के बैनर तले 40 से अधिक आध्यात्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर समिति के संयोजक सत्यप्रकाश मिश्र ने मेला प्रशासन के अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद नई संस्थाओं को बार-बार टाल रहे थे। दोपहर बाद उन्होंने ऐसी संस्थाओं के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया था। वार्ता के समय समाधान निकालने की बजाए उनका कहना था कि भूमि शेष नहीं रह गई है, ऐसे में अब आवंटन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


संतों ने जब पुनर्विचार करने का आग्रह किया तब उनका कहना था कि वह ऐसे बाहर नहीं निकलेंगे तो उनको जबरदस्ती फिंकवा दिया जाएगा। दरभंगा से आए संत सूर्यकांत दास फलाहारी बाबा का कहना था कि उज्जैन, नासिक, हरिद्वार और प्रयाग में उनके खालसे का शिविर लगता रहा है, लेकिन इस बार जमीन नहीं दी जा रही है। उन्होंने समाधान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। धरना देने वालों में त्रिलोचनानंद, कथावाचक दूधनाथ शास्त्री, धर्मराज स्वामी, धर्म भूषण दास, कृष्णाचार्य, श्री महंत अजय गिरि, स्वामा आत्मानंद सरस्वती, राम अटल दास, रत्नेश महाराज, स्वामी सत्यानंद, स्वामी श्रद्धानंद के अलावा वंदे गो मातरम सेवार्थ ट्रस्ट, वृद्धाश्रम सेवा संस्थान, जय सीताराम असहाय वृद्ध सेवा संस्थान समेत कई संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल थे। ठंड के बावजूद देर रात तक धरना जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूना ने गोल्डन बाबा पर लगाए गंभीर आरोप

Kumbh 2019: saints ruckus on mela office, allegations of humiliation

पंचदशनाम जूना अखाड़ा का कहना है कि अखाड़े से निष्कासन के बाद गोल्डन बाबा अनर्गल प्रचार करते हुए जूना की छवि खराब कर रहे हैं, जबकि अखाड़े की छवि बचाने के लिए ही दोषसिद्ध होने के बाद उन्हें अखाड़े से निकाला गया था। अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि, अध्यक्ष श्रीमहंत सोहन गिरि, उपाध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि, प्रवक्ता श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती आदि की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गोल्डन बाबा के बारे में लंबे समय से जांच कराई जा रही थी। जांच में पता चला कि देश के अलग-अलग 34 आपराधिक मामलों में वह वांछित है। आरोपों के बाद उन्हें अखाड़े में वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

मेले में नहीं मिली द्वादश माधव पीठों को जगह
द्वादश माधव पीठों को मेले में स्थान एवं सुविधा नहीं मिलने पर संतों ने नाराजगी जताई है। कहा, भगवान वेणीमाधव प्रयाग के अधिष्ठाता देव हैं। द्वादश माधवों में से प्रमुख चक्त्रस् माधव पीठ, अनंत माधव पीठ, बिंदु माधव पीठ को मेले में जगह नहीं मिली है। भगवान श्री चक्त्रस् माधव पीठ में बृहस्पतिवार को अवधेश दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में संतों ने कहा, जगह नहीं मिलने से याज्ञिक अनुष्ठान नहीं हो पाएंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष स्वामी अशोक, आदित्य पांडे, बिंदुमाधव पीठ के भैरव शरण दीपक महाराज सियाराम दास हरिओम दास अविनाश दास राघव दास आदि मौजूद थे।

पूजी गई मां कामाख्या संस्थान की भूमि
तुलसीमार्ग, सेक्टर 10 स्थित मां कामाख्या संस्थान की भूमि वृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजी गई। शिविर 13 जनवरी को सुबह आठ बजे से आरंभ होगा। पूजन में गांधी जी,रवि मोहन, विमल मिश्रा,पंडित अजय,अंशुमान,गोपाल आदि मौजूद थे।

कुंभ में अंगूठा दिखाइए, रुपये ले जाइए 

Kumbh 2019: saints ruckus on mela office, allegations of humiliation
प्रतीकात्मक तस्वीर

कुंभ में फुटकर या कैश की कमी नहीं होगी। बस आधार कार्ड और अंगूठा दिखाना होगा। इसके बाद आप अपने खाते से 10 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे। इतना ही नहीं आधार कार्ड बनवाने की भी सुविधा होगी। खास यह कि उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक के काउंटर पर ये दोनों सुविधाएं 24 घंटे मिलेंगी। काउंटर एक जनवरी से खुल जाएंगे।

ग्रामीण बैंक के काउंटर सेक्टर एक में खुलेंगे। वहां बैंक की अन्य सुविधाओं तो मिलेंगी ही, पांच ग्राहक सुविधा केंद्र भी खुलेंगे। तीन से पांच ग्राहक मित्र वहां 24 घंटे कार्य करेंगे। केंद्र से सभी बैंकों के खाते जुड़े होंगे। ऐसे में किसी भी बैंक में खाता हो केंद्र पर रुपये निकाले जा सकेंगे। आधार कार्ड नंबर डालने और अंगूठा दिखाने के बाद खाताधारक का पूरा डिटेल कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके बाद 10 हजार रुपये तक की अदायगी की जाएगी। बैंक के वित्तीय समावेशन अधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला ने बताया कि  केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने की भी सुविधा होगी। इसके अलावा पहले से बने आधार कार्ड का प्रिंट भी निकाला जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed