फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019 saints begins kalash yatra for Ram Mandir construction

राम मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर करने के लिए सेवादास के शिविर से निकली कलश यात्रा

Thu, 31 Jan 2019 06:23 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 31 Jan 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019 saints begins kalash yatra for Ram Mandir construction

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर धर्मसंसद सहित अन्य प्रयासों से इतर बाधा मुक्ति के लिए बृहस्पतिवार से याज्ञिक अनुष्ठान भी होगा। राम मंदिर निर्माण की राह की अड़चनें दूर करने के लिए निर्वाणी अनी अखाड़े की ओर से सेक्टर तेरह, मुक्तिमार्ग स्थित वयोवृद्ध संत महात्यागी सेवादास जी महाराज के शिविर में 31 जनवरी से दो फरवरी तक बाधामुक्ति महा अनुष्ठान से पहले बुधवार को शिविर से कलश शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


निर्वानी अनी के श्री महंत धर्मदास ने कहा कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य राम मंदिर निर्माण की राह में आ रही बाधाओं से मुक्ति पाना है। यह हनुमान जी के निमित्त अनुष्ठान है, जो कुंभनगर के प्रवास के बाद भी चालीस दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


अखाड़े का मानना है कि राम का कोई भी काज हनुमान जी के बिना पूरा नहीं होता है। हनुमान जी हमारे आराध्य हैं, ऐसे में राम मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर करने के लिए भी उन्हीं का ध्यान करते हुए कुंभ पर्व के दौरान संगम की रेती पर यह संकल्प लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed