फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Rudra Mahayajya start at Shankaracharya camp, till 13th February

कुंभ 2019: शंकराचार्य अधोक्षजानन्द के शिविर में रुद्र महायज्ञ शुरू, 13 फरवरी तक चलेगा क्रम

Thu, 07 Feb 2019 12:42 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Feb 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Rudra Mahayajya start at Shankaracharya camp, till 13th February
kumbh 2019

गोवर्धन मठ पुरी के जगदगुरु स्वामी शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ महराज के मेला क्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित शिविर में रुद्र महायज्ञ और भागवत महापुराण की गुरुवार को शुरुआत हो गई। शुरू में स्वस्तिवाचन, नवग्रह पूजा, षोडस मात्रिका, गौरीगणेश पूजन, सर्वतोभद्र पूजन, अति लिंगतोभद्र, वास्तु देवता,  दशदिगपाल, पंचलोकपाल,चौषठ योगिनी का आह्वान और स्थापना और पूजन किया गया।

विज्ञापन


तत्पश्चात भगवान आद्य शंकराचार्य की दो हजार पांच सौ वर्ष पुरानी चरण पादुका का षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया। तदुपरांत  वेद पुराण का वाचन किया गया। वृन्दावन से आये कथावाचक गोपाल कृष्ण शास्त्री ने  भागवत सप्ताह कथा का रसपान कराया। कथा में श्रवण विधि, श्रोता वक्ता के नियम का वर्णन हुआ और धुन्धकारी की कथा सुनाई गई, जो गोकर्ण के ज्ञान से प्रेतयोनि से मुक्ति मिली।
विज्ञापन


शिविर में 13 फरवरी तक नित्य प्रति सुबह 6 से 8 बजे तक देवमण्डल पूजन, प्रातः8 से दोपहर 2 बजे तक वेद, पुराणों का पाठ एवं जप होगा। 
दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक हवन यज्ञ होगा और सायं 5 से रात्रि 7 बजे तक भागवत कथा का रसपान होगा। रात्रि 7 से 8 बजे तक पूज्य शंकराचार्य नित्य अपने भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed