Kumbh Mela 2019: कुंभनगरी में दिखी गणतंत्र दिवस की धूम, कई अखाड़ों में किया गया ध्वजारोहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कुंभ नगरी भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को कुंभ क्षेत्र में गंगा सेना शिविर में योग गुरु आनंद गिरि ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आचार्य मुरलीधर शास्त्री सहित अनेक संत मौजूद रहे। देश-दुनिया भर से आए श्रद्धालु इसके साक्षी बने। अखाड़ों से लेकर संतों के शिविरों और सरकारी कार्यालयों में देशभक्ति के तराने गूंजे।
वहीं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी समेत कई अखाड़ों की ओर से गणतंत्र दिवस पर अखाड़े की छावनी में ध्वाजरोहण किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने निरंजनी अखाड़े में ध्वजारोहण किया। इसके बाद नागा संन्यासियों ने भी गणतंत्र दिवस के उल्लास में रैली निकालकर तिरंगे और देश को नमन किया।
कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 स्थित अखाड़ों में तिरंगा फहराया गया। बड़े संतों के शिविरों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कई शिविरों में तो आकर्षक सजावट भी की गई। इसके अलावा कई संतों के शिविरों में भी ध्वजारोहण हुआ। विभिन्न संतों के शिविरों में ठहरे विदेशी मेहमानों ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होन वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस समय चार हजार से ज्यादा विदेशी मेहमान मेला क्षेत्र में ठहरे हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.