फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Prayagghat terminal shift trains after kumbh, converted for fourth time

 कुंभ 2019: मेले के बाद ही प्रयागघाट टर्मिनल शिफ्ट होंगी ट्रेनें, चौथी बार हुआ फेरबदल

Wed, 20 Feb 2019 01:51 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Wed, 20 Feb 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Prayagghat terminal shift trains after kumbh, converted for fourth time

इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन अब कुंभ मेले के बाद से ही प्रयागघाट टर्मिनल से होगा। रेलवे ने इस माह चौथी बार ट्रेनें शिफ्ट करने के निर्णय में फेरबदल किया है। इसके पूर्व इस माह के पहले सप्ताह में रेलवे ने तय किया था कि 13 फरवरी से प्रयाग जंक्शन और इलाहाबाद जंक्शन की नौचंदी, हरिद्वार एक्सप्रेस समेत आठ जोड़ी ट्रेनें प्रयागघाट शिफ्ट की जाएंगी। फिर आठ फरवरी को तय हुआ कि सभी आठ जोड़ी ट्रेनें कुंभ मेले के बाद शिफ्ट होंगी। इसके बाद 14 फरवरी को नया निर्णय आया।

विज्ञापन


इसके तहत तय हुआ कि 20 फरवरी से प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से शुरू हो जाएगा। इस दौरान चरणबद्ध तरीके से जंक्शन की ट्रेनें प्रयागघाट टर्मिनल में शिफ्ट की जाएंगी। इसकी शुरूआत इलाहाबाद-मनकापुर सरयू एक्सेस से होगी। इसके बाद एक-एक तरीके बाकी अन्य ट्रेनें तीन मार्च तक प्रयागघाट से संचालित की जाने लगेंगी। अब मंगलवार को रेलवे ने पुराने सभी फैसलों को निरस्त करते हुए कुंभ मेले के बाद छह मार्च से सभी ट्रेनें प्रयागघाट शिफ्ट करने की बात कही है। एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय का कहना है कि कुंभ की वजह से ही संबंधित ट्रेनें मेला संपन्न होने के बाद छह मार्च को शिफ्ट कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
         
ट्रेनों के नाम आगमन/प्रस्थान इन तिथियों से शिफ्ट होंगी ट्रेनें
सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस सुबह 10.00 बजे 5 मार्च
हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस सुबह 07.45 बजे 6 मार्च
मनकापुर-इलाहाबाद सरयू एक्सप्रेस   सुबह 08.50 बजे   6 मार्च
जौनपुर-इलाहाबाद पैसेंजर सुबह 10.20 बजे 6 मार्च
बस्ती-इलाहाबाद पैसेंजर रात 08.40 बजे 5 मार्च 
इलाहाबाद -सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस शाम 05.20 बजे 6 मार्च
इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस रात 11.35 बजे 7 मार्च
इलाहाबाद-मनकापुर सरयू एक्सप्रेस शाम 06.05 बजे   6 मार्च
इलाहाबाद-जौनपुर पैसेंजर शाम 04.50 बजे 6 मार्च
इलाहाबाद-बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस  04.20 बजे 6 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed