फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Narendra Modi will visit kumbh mela Prayagraj on 24th February

कुंभ 2019: प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय, 24 को लगाएंगे संगम में डुबकी

Wed, 20 Feb 2019 11:55 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Wed, 20 Feb 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will visit kumbh mela Prayagraj on 24th February

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को संगम स्नान करेंगे। कुंभ क्षेत्र में वह करीब दो घंटे रहेंगे। इस दौरान वह अक्षयवट, सरस्वती कूप तथा बड़े हनुमानजी का दर्शन करेंगे। संतों से वार्ता के अलावा संगम नोज पर ही सांस्कृतिक आयोजन भी संभावित है। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री के भी आने की संभावना है।

विज्ञापन


पहले माघी पूर्णिमा के दिन ही प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम तय हुआ था लेकिन आखिरी समय में इसमें परिवर्तन हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री के 27 फरवरी को आने का कार्यक्रम तय हुआ। प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को विस्तृत कार्यालय भी संस्तुति के लिए भेज दी गई लेकिन मंगलवार को अचानक में उसमें फेरबदल हो गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री 24 फरवरी को गोरखपुर में होंगे। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सेना के हेलीकॉप्टर से कुंभ क्षेत्र में आएंगे। उनका विमान दिन में 2.50 बजे कुंभ क्षेत्र में उतरेगा। वहां से सड़क मार्ग से संगम पहुंचेंगे। संगम क्षेत्र में वह 4.30 बजे तक रहेंगे। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि प्रधानमंत्री 24 को आएंगे। विस्तृत कार्यक्रम बुधवार तक तय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed