फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Picture temple of Lord Ram will built in old cave of Mauritius

मॉरीशस की सदियों पुरानी गुफा में बनेगा प्रभु राम का चित्रमय मंदिर, कुंभ के बाद शुरू होगा निर्माण 

Thu, 07 Feb 2019 03:49 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Feb 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Picture temple of Lord Ram will built in old cave of Mauritius
भगवान राम - फोटो : अमर उजाला

मारीशस की एक सदियों पुरानी गुफा में प्रभु राम का चित्रमय मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। कुंभ के बाद मूर्तियां और भित्ति चित्र बनाने का काम शुरू होगा। इसके लिए वहां की सरकार से मंजूरी मिल गई है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए मारीशस में भी अलख जगा दी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हजारों की संख्या में भक्त आने को तैयार हैं। मंदिर निर्माण शुरू होने पर वे कार सेवा करने जरूर आएंगे। 

विज्ञापन


 जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती ने कुछ सालों पहले मारीशस के पौ बोजे के पहाड़ी इलाके में शाश्वतम इंटरनेशनल शांतिनिकेतन की स्थापना की तो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि वहां सदियोंं पुरानी एक गुफा मिल जाएगी। करीब डेढ़ सौ मीटर लंबी गुफा को जैसे प्रकृति ने अपने हाथों से संवारा है। उसमें पहाड़ से उतरती एक छोटी सी धारा और पेड़ पौधे भी हैं।
विज्ञापन


गुफा में थोड़ी ही देर बैठने पर किसी भी व्यक्ति में ऊर्जा का अनुभव होने लगता है। उमाकांतानंद ने वहां पर प्रभु राम के जीवन से संबंधित झांकियां और मूर्तियों से सुसज्जित मूर्तियों का मंदिर बनाने के लिए अपने भक्तों से बात की। वहां के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ को यह प्रस्ताव बताकर सरकार से अनुमति मांगी गई। जल्द ही मारीशस सरकार ने गुफा में प्रभु राम का मंदिर बनाने की अनुमति दे दी। प्रधानमंत्री के पिता अनिरुद्ध जुगनाथ भी मारीशस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिरुद्ध और उनकी पत्नी सरोजनी ने भी स्वामी उमाकांतानंद से दीक्षा ले चुके हैं। अनिरुद्धा और सरोजनी ने भी वहां प्रभु राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से सिफारिश की थी। गुफा में रामायण से संबंधित झांकियां, मूर्तियां, भित्ति चित्र पत्थरोंं पर उकेरे जाएंगे। दीवारों पर रामायण की चौपाइयां भी लिखी जाएंगी। उमाकांतानंद ने बताया कि वह भारत से लेकर मारीशस तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मुहिम चला रहे हैं। मारीशस में उनके हजारों भक्त तैयार बैठे हैं कि कब अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू हो और कब वे कार सेवा के लिए अयोध्या जाएं। 


पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध की पत्नी के नाम पर होगा मंदिर 
कुंभ नगर। मारीशस के पौ बोजे की सदियोंं पुरानी गुफा में प्रस्तावित मंदिर पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जुगनाथ की पत्नी सरोजनी के नाम पर होगा। उमाकांतानंद ने जब वहां की सरकार को गुफा में मंदिर बनाने का प्रस्ताव दिया था तो सरोजनी ने उनकी बहुत मदद की थी। उनके और अनिरुद्ध जुगनाथ के प्रयासों के फलस्वरूप वहां के मंत्रिमंडल से इसकी अनुमति मिल गई। इसी कारण मंदिर का सरोजनी के नाम से करने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed