फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mulayam singh yadav daughter in law Aparna yadav visit kumbh snan in prayagraj

कुंभ की दिव्यता देखने मुलायम की छोटी बहू पहुंचीं संगम, स्नान कर अक्षयवट का किया दर्शन

Thu, 07 Feb 2019 04:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Feb 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Mulayam singh yadav daughter in law Aparna yadav visit kumbh snan in prayagraj

कुंभ की भव्यता देखने के लिए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव गुरुवार को प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने यहां आकर संगम स्नान किया और अक्षयवट का दर्शन किया। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन


अपर्णा यादव ने 'आए कैलाशा' एल्बम लांच किया
कुंभ नगर। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव ने गुरुवार को पंच अग्नि अखाड़े के स्वामी कैलाशानंद ब्रम्हचारी के आश्रम में उदित नारायण द्वारा गाए गए एल्बम 'आए कैलाशा' एल्बम लांच किया। 
विज्ञापन


एल्बम में उदित नारायण के साथ एसपी प्रोटोकाल अरविंद मिश्रा की पत्नी मेनका मिश्रा और गायककार दुष्यंत ने अपनी आवाज से संवारा है। एल्बम के गीत स्वामी कैलाशानंद ने लिखे हैं। इसमें कुंभ के महात्म और श्रद्धालुओंं के बारे में बताया गया है। इस अवसर पर उत्तराखंड से कुंभ आए पुलिस के जवानों और अधिकारियों को बुलाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अखाड़ा परिषद के आमंत्रण पर कुंभ मेला पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई थी। पवित्र त्रिवेणी की पूजा के बाद उन्होंने बड़े हनुमान के दर्शन किए  थे। इससे पहले निरंजनी अखाड़े के शिविर में उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed