फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Mela Prayagraj Major Events To Be Held On 20 February 2019

कुंभ में आजः 20 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Wed, 20 Feb 2019 12:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Mela Prayagraj Major Events To Be Held On 20 February 2019

Kumbh (कुंभ) में इस बार कई  इतिहास रचा जा रहा है। मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। रविवार को वसंत पंचती के दिन अंतिम शाही स्नान पर 1.7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कुंभ मेला प्रशासन ने दावा किया है कि तीनों शाही स्नान पर्वो से लेकर 12 जनवरी तक तकरीबन 17 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संतों के साथ संगम में डुबकी लगाकर हिंदुत्व एजेंडे को धार देने की कोशिश की।

विज्ञापन


कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं संगम से कुंभ मेला तक संतों-भक्तों, कल्पवासियों के शिविरों तक पुलवामा आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को चौतरफा गम-गुस्सा छाया रहा। माघी पूर्णिमा पर अमृत रूपी कुंभ में सोमवार को आस्था की अनगिनत बूंदें बरसीं। देर शाम पूर्णमासी का चांद निकलने तक 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती की पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर धन्य हुई।
विज्ञापन


आज महाकुंभ का 37वां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1- गंगा मंच सेक्टर 1 पर तुलसी एकल प्रस्तुती शेखर सेन की प्रस्तुति शाम 6 बजे।
2- अक्षयवट मंच सेक्टर चार पर लोक गायन संतोष मिश्रा, बिरहा सियाराम यादव, सूफी गायन गौरव पाराशरी, कुंभ पर आधारित कथक बैले द्वारा कुमकुम आदर्श की प्रस्तुति 5.30 से 9.30 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- ऋषि भारद्वाज मंच सेक्टर 6 चकरी लोकनृत्य  दीेन मोहम्मद, लोकगायन ममता सक्सेना, लोक गीत अकांक्षा की प्रस्तुति।
4- यमुना मंच सेक्टर 17 पर भजन श्रीनेत्र सिंह, सूफी गायन यशश्वी गुप्ता,  लोकगायन उमा उपाध्याय की प्रस्तुति  5.30 से 9.30 बजे।
5-  अरैल घाट सेक्टर 19 पर कमला शंकर द्वारा गिटार वादन, दीप्ति ओमचेरी भल्ला द्वारा मोहनी अट्टम नृत्य।
7-  मेला क्षेत्र के सेक्टर 12 में स्वामी लक्ष्मी प्रपन्न जीयर की शिविर में विशाल भंडारे का आयोजन 12 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed