फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019 Leader of Opposition Ram Govind Chaudhary sent letter to saints in prayagraj

अर्धकुंभ को कुंभ बताने पर नेता प्रतिपक्ष ने संतों को भेजा पत्र, योगी सरकार पर लगाया यह आरोप

Mon, 28 Jan 2019 09:12 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Jan 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019 Leader of Opposition Ram Govind Chaudhary sent letter to saints in prayagraj
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
 तीर्थराज प्रयाग में अर्धकुंभ और कुंभ का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने राज्य सरकार की ओर से अर्धकुंभ को कुंभ की संज्ञा दिए जाने पर विरोध जताया है। चौधरी ने पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ समेत कई प्रमुख संतों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने चार पेज के अपने पत्र में लिखा है कि पौराणिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष तीर्थराज प्रयाग में अर्धकुंभ का आयोजन है। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने इन सभी तथ्यों और ग्रहों-नक्षत्रों के योग को नकारते हुए जबरदस्ती इसे पूर्ण कुंभ की संज्ञा दी है। 
विज्ञापन


प्रयाग के अलावा हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में भी हर 12वें वर्ष कुंभ आयोजित होता है। प्रयागराज में हर साल माघ मेला और हर छठे साल अर्धकुंभ की परंपरा है। प्रदेश सरकार के मुखिया एक संत हैं। उनकी सरकार अर्धकुंभ को कुंभ करने का विधेयक विधानसभा में लायी थी, जिसका विपक्षियों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी सरकार ने अपने बहुमत के अहंकार में इसे पारित करा लिया।  संतों और महात्माओं से अपील है कि वे अर्धकुंभ व कुंभ की आदि काल से चली आ रही परंपरा को जीवंत रखें। चौधरी ने सरकार से पूछा है कि प्रदेश सरकार छह साल में ही कुंभ कर रही है तो क्या हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में भी छह वर्ष में कुंभ मनाया जाएगा। 


प्रयागराज में अर्धकुंभ है
इस संबंध में शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने बताया कि राम गोविंद चौधरी का पत्र उन्हें मिला है। राज्य सरकार ने अर्धकुंभ को कुंभ की संज्ञा भले दी है। लेकिन अधिकतर श्रद्धालु और संत इसे अर्धकुंभ के रूप में ही ले रहे हैं। वर्ष 2013 में प्रयाग में कुंभ हुआ था। गणना के अनुसार यहां का अगला कुंभ अब 2025 में होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed