{"_id":"5c6a81acbdec227398365b15","slug":"kumbh-2019-free-shuttle-buses-for-maghi-purnima-snan-roadways-operates-500-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: शटल बसों में यात्री कल फ्री में कर सकेंगे सफर, रोडवेज ने किया 500 शटल बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2019: शटल बसों में यात्री कल फ्री में कर सकेंगे सफर, रोडवेज ने किया 500 शटल बसों का संचालन
Mon, 18 Feb 2019 03:37 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 18 Feb 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Shuttle bus service
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटल बसों में माघी पूर्णिमा के दिन मंगलवार को श्रद्धालु फ्री में सफर कर सकेंगे। इस दौरान विभिन्न रूटों पर 500 शटल बसों का संचालन रोडवेज द्वारा किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस में शटल बस का दरवाजा न खोले जाने से नाराज यात्रियों ने खूब शोर शराबा किया। नाराज यात्रियों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी कि कंडक्टर ने तुरंत बस का दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
दरअसल रविवार को मेला क्षेत्र में काफी भीड़ थी। इस दौरान मेला क्षेत्र के आसपास वाले इलाकों में रोडवेज शटल की काफी बसें जाम में फंस गई। जाम में फंसे होने के कारण शटल बसें सिविल लाइंस क्षेत्र में नहीं आ सकी। इस वजह से सिविल लाइंस क्षेत्र में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। दिन में दो बजे के आसपास सिविल लाइंस बस स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ ज्यादा बढ़ गई। इस दौरान वर्कशॉप से कुछ बसों को लाया गया।
विज्ञापन
उधर वर्कशॉप से आई शटल बसें सिविल लाइंस पहुंची तो लोग उसमें चढ़ने के लिए भागे, लेकिन बस का दरवाजा बंद होने से यात्री भड़क गए। यात्रियों ने चक्काजाम की चेतावनी दी कि शटल बस के कंडक्टर ने उसका दरवाजा खोल दिया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को 500 शटल बसों का संचालन होगा। इसमें श्रद्धालु फ्री में सफर कर सकेंगे। दिन में लगे जाम की वजह से बसों की संख्या में कमी आई, बाद में कुछ बसें वर्कशॉप से लाई गई।
विज्ञापन