{"_id":"5c5bdfe6bdec22691d36ca99","slug":"kumbh-2019-eight-pairs-trains-including-nachandi-haridwar-run-from-prayag-ghat-on-february-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019:13 फरवरी से चलेंगी प्रयाग घाट से नौचंदी, हरिद्वार समेत आठ जोड़ी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019:13 फरवरी से चलेंगी प्रयाग घाट से नौचंदी, हरिद्वार समेत आठ जोड़ी ट्रेनें
Thu, 07 Feb 2019 03:07 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Thu, 07 Feb 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
mauni amavasya devotees crowd
इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी और प्रयाग जंक्शन से चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें अब प्रयाग घाट टर्मिनल से चलेंगी। यह व्यवस्था 13 फरवरी से लागू हो जाएगी। हालांकि, गंगा गोमती एक्सप्रेस का संचालन पहले की तरह इलाहाबाद जंक्शन से ही होगा।जंक्शन से नौचंदी एक्सप्रेस, इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस, मनवार संगम एक्सप्रेस और जौनपुर पैसेंजर को प्रयाग घाट शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
प्रयाग जंक्शन से चलने वाली प्रयाग कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयाग चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयाग कानपुर पैसेंजर को भी अब प्रयाग घाट शिफ्ट किया गया है।नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागराज घाट से रोजाना शाम को 5.20 बजे रवाना होगी। आएगी सुबह 10 बजे। इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस यहां से रात में 11.35 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी सुबह 7.45 बजे होगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी।
विज्ञापन
सरयू एक्सप्रेस शाम को 6.05 तथा जौनपुर पैसेंजर शाम को 4.50 बजे रवाना होगी। वापसी क्रमश: सुबह 8.50 तथा 10.20 बजे होगी। मनवर संगम एक्सप्रेस सुबह 4.20 बजे रवाना होगी। वहीं रात में 8.40 बजे आएगी। यह ट्रेन प्रयाग स्टेशन पर नहीं रुकेगी। कानपुर-प्रयाग एक्सप्रेस प्रयाग घाट स्टेशन से शाम को 4.05 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी दिन में 3.10 बजे होगी। ऊंचावार एक्सप्रेस यहां से दिन में 1.35 पर रवाना होगी और 11.30 बजे आएगी। प्रयाग-कानपुर पैसेंजर यहां से शाम को 4.30 बजे रवाना होगी। आएगी सुबह 9.25 बजे।
विज्ञापन