फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Death in inspector suspicious circumstances posted in kumbh

कुंभ 2019: मेले में तैनात इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 02 Mar 2019 04:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 02 Mar 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Death in inspector suspicious circumstances posted in kumbh
इंस्पेक्टर मिथिलेश राय (फाइल फोटो)

कुंभ मेले में तैनात इंस्पेक्टर मिथिलेश राय की शनिवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सुबह खून की उल्टियां होने के बाद एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेला अफसरों का कहना है कि उन्हें लीवर संबंधी बीमारी थी। हालांकि घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मिथिलेश मूल रूप से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना स्थित हरिहरपुर, तिवारीपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में वह मेला ड्यूटी पर कुंभ क्षेत्र में तैनात थे और इससे पहले उनकी तैनात भदोही जनपद में थी। शनिवार सुबह वह सेक्टर 12 स्थित सरकारी आवास में थे। सुबह आठ बजे के करीब सोकर उठने के बाद वह थोड़ी देर तक टहलते रहे। इसके बाद कमरे में चले गए। करीब नौ बजे सिपाही उन्हें बुलाने कमरे में पहुंचा तो वह बेसुध पड़े थे।
विज्ञापन


उनको खून की उल्टियां हुई थी। जानकारी पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। आननफानन में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मेला पुलिस में हड़कंप मच गया। उधर जानकारी पर परिवारवालों में भी कोहराम मच गया। मेला पुलिस का कहना है कि इंस्पेक्टर का लीवर संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था। तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी उत्तरी झूंसी समीर सौरभ का कहना है कि इंस्पेक्टर को रात में भी खून की उल्टी हुई थी। जिस पर मातहतों ने अस्पताल चलने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक इंस्पेक्टर मिथिलेश सेक्टर 12 स्थित अन्न क्षेत्र थाना के प्रभारी के तौर पर तैनात थे। तीन दिन पहले ही उन्हें निलंबित किया गया था। चर्चा है कि इस बात को लेकर वह बेहद तनाव में थे। हालांकि मेला पुलिस अफसर इस बात से इंकार करते रहे। एसपी समीर सौरभ का कहना है कि तनाव जैसी किसी बात की उन्हें जानकारी नहीं है। हालांकि जब उनसे पूछा गया तो वह यह नहीं बता पाए कि इंस्पेक्टर को निलंबित किस कारण या आरोप में किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed