फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: CM Yogi Adityanath inaugurates Kala Kumbha in Culture Village

कुंभ 2019: समुद्र मंथन की झांकी में दिखेगी वैदिक संस्कृति की झलक, विश्व पटल पर होगी प्रदर्शित

Thu, 10 Jan 2019 09:11 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Jan 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: CM Yogi Adityanath inaugurates Kala Kumbha in Culture Village
समुद्र मंथन की झांकी - फोटो : अमर उजाला

कुंभ की सांस्कृतिक परंपरा समुद्र मंथन, झांकी के जरिए विश्व पटल पर प्रदर्शित होगी। पुराणों में देवासुर संग्राम से जुड़े समुद्र मंथन के प्रसंग पर आधारित यह झांकी गंगा पार अरैल में बसाए गए संस्कृति ग्राम में लगाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की दोपहर अरैल में संस्कृति ग्राम के उद्घाटन के समय समुद्र मंथन की झांकी का अनावरण किया। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले अमृत के पान के लिए देवों और असुरों में संघर्ष हुआ था। उस दौरान विश्वमोहिनी रूप में भगवान विष्णु के हाथों अमृत कलश की बूंदें प्रयागराज समेत जिन चार स्थानों पर छलकी थीं, उन्हीं स्थानों पर स्नान का सबसे बड़ा कुंभ पर्व लगने की मान्यता रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कला कुंभ के प्रवेश द्वार पर बने समुद्र मंथन के दृश्य पर आधारित सात फीट ऊंचे मूर्तिशिल्प को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे मूर्तिशिल्प और बनाए जाने चाहिए। समुद्र मंथन की यह अनूठी झांकी वाराणसी की कला संस्था सरकार एंड कंपनी के मूर्तिकारों ने बनाई है। इसमें मंदराचल पर्वत की मथानी में शेषनाग को रस्सी के रूप में लपेट कर देवता और असुर समुद्र मंथन करते दिखेंगे। शेषनाग की पूंछ की ओर देवता और फन की ओर असुर बनाए गए हैं। बीच में मंदराचल पर्वत के ऊपर विश्व मोहिनी रूप में भगवान विष्णु को अमृत कलश लिए दिखाया गया है। 
विज्ञापन


इस नयनाभिराम झांकी का मुख्यमंत्री ने अनावरण किया, ताकि कुंभ में आने वाले संत-भक्त और पर्यटक सनातनी संस्कृति की गहरी जड़ों से परिचित हो सकें। इस संस्कृति ग्राम में समुद्र मंथन की झांकी तो एक बानगी भर है। इसमें युग-युग की सनातनी संस्कृति के गौरव की झलक मिलेगी। झांकी में प्रागैतिहासिक काल के अलावा सिंधु घाटी की सभ्यता, रामायण, महाभारत युग से लेकर मध्यकालीन संस्कृति के भी रूप दिखेंगे। एलोरा, एलिफेंटा की गुफाएं, कैलाश मंदिर, मथुरा, सारनाथ की शिल्प कला के भी दर्शन इस संस्कृति ग्राम में होंगे। सीएम ने इस मौके पर राजकीय अभिलेखागार, संग्रहालय निदेशालय और राज्य ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलेखागार ने इस बार 1870 के समय के अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई है। वहीं, राज्य ललित कला अकादमी ने कुंभ पर आधारित छायाचित्रों की प्रदर्शनी सजाई है। बाबा सत्यनारायण मौर्य की गंगा पर आधारित प्रदर्शनी को भी पसंद किया जा रहा है। अयोध्या शोध संस्थान की ओर से लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी में रामायण पर कई भाषाओं में हुए प्रकाशनों को प्रदर्शित किया गया है। कला कुंभ में मुखौटों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रदर्शनियां चार मार्च तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed