कुंभ 2019: मौनी अमावस्या पर रेलवे दो दिनों में चलाएगा 153 स्पेशल ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए रेलवे और रोडवेज ने अपनी कमर कस ली है। यह पहला मौका होगा कि जब रेलवे चार एवं पांच फरवरी को 153 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। वहीं रोडवेज ने भी अमावस्या पर विभिन्न रूटों के लिए 5500 बसें चलाने की तैयारी की है। पिछले कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर जंक्शन पर मची भगदड़ को देखते हुए रेलवे ने इस बार काफी एहतियात भी बरती है।
जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से रेलवे ने अमावस्या के एक दिन पूर्व तीन फरवरी की सुबह दस बजे यात्रियों का प्रवेश बंद करने की बात कही है। इस दौरान सिर्फ सिटी साइड से ही यात्रियों का प्रवेश होगा। अमावस्या को देखते हुए रेलवे ने चार फरवरी को 75 एवं पांच फरवरी को 78 स्पेशल ट्रेनों को समय सारिणी के हिसाब से चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अन्य स्पेशल ट्रेनों का संचालन भीड़ के हिसाब से रेलवे की ओर से किया जाएगा।
रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। चार, पांच एवं छह फरवरी को कानपुर, मुगलसराय (पंडित दीन दयाल उपाध्याय) रूट के लिए आठ-आठ और झांसी के लिए तीन, बांदा, सतना के लिए दो-दो और इटारसी के लिए एक स्पेशल ट्रेन उत्तर मध्य रेलवे की ओर से चलाई जाएगी। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मंडुवाडीह, भटनी, मऊ, गोरखपुर, छपरा के लिए इलाहाबाद सिटी एवं झूंसी से ट्रेनें संचालित की जाएंगी।
वहीं प्रयाग रेलवे स्टेशन से 14 स्पेशल ट्रेनों का संचालन लखनऊ, फैजाबाद, अयोध्या एवं जौनपुर रूट के लिए होगा। उधर रोडवेज ने भी 5500 बसों का संचालन विभिन्न रूटों के लिए करने की बात कही है। रोडवेज की बसेें शहर के सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर नहीं आएंगी। यात्रियों का शहर के बाहर बने अस्थायी बस स्टेशनों पर उतारा जाएगा। वहां से शटल सेवा द्वारा उन्हें मेला के नजदीक वाले इलाकों में छोड़ा जाएगा।
रूट के हिसाब से यहां से पकड़ें रोडवेज बसें
रूट अस्थायी बस स्टेशन
लखनऊ गद्दोपुर, देवप्रयाग फाफामऊ के सामने
जौनपुर रोडवेज वर्कशॉप/प्रयाग ढाबा झूंसी
वाराणसी संत निरंकारी आश्रम स्थल रहिमापुर
मिर्जापुर आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान नैनी
रीवा-चित्रकूट अंध विद्यालय (लेप्रेसी चौराहा) नैनी
कानपुर नेहरू पार्क सैन्य भूमि
अयोध्या-प्रतापगढ़ गद्दोपुर, देवप्रयाग फाफामऊ के सामने
मुख्य रूप से स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी
इलाहाबाद जंक्शन से फतेहपुर/कानपुर सुबह 05.00, सुबह 6.30, सुबह 10.15, दिन 12.45, दिन 02.15, दिन 03.30, शाम 4.45, रात 08.15 बजे
इलाहाबाद जंक्शन से मुगलसराय सुबह 06.00, सुबह 7.30, सुबह 10.30, दिन 12.00, दिन 01.30, दिन 03.00, शाम 06.30, 09.00 बजे
इलाहाबाद जंक्शन से झांसी सुबह 08.30 बजे
इलाहाबाद जंक्शन से सतना सुबह 11.30 बजे
इलाहाबाद जंक्शन से बांदा दिन 02.30 बजे
नैनी जंक्शन से बांदा सुबह 07.30 बजे
नैनी जंक्शन से सतना दिन 01.30 बजे
नैनी जंक्शन से झांसी शाम 06.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी से झांसी शाम 04.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी से इटारसी शाम 07.30 बजे
इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह शाम 04.45 बजे
झूंसी से मंडुवाडीह सुबह 09.30 ,रात 09.15 बजे
झूंसी से भटनी सुबह 10.40, दिन 02.20, रात 11.25 बजे
झूंसी से मऊ रात 08.35 बजे
झूंसी से गोरखपुर सुबह 05.10, रात 10.25 बजे
झूंसी से छपरा रात 02.40, दिन 01.45 बजे
प्रयाग से लखनऊ सुबह 07.45, 11.05 एवं रात 8.45 बजे
प्रयाग से फैजाबाद सुबह 07.05, दिन में 01.20, शाम 7.40 एवं रात 10.40 बजे
प्रयाग से अयोध्या सुबह 09.35, दिन में 02.45, शाम 07.00 एवं रात 11.30 बजे
प्रयाग से जौनपुर शाम 05.15, सुबह 5.55, सुबह 8.25, दिन 12.30, शाम 5.55 एवं शाम 07.00 बजे