फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumar Vishwas In Prayagraj: From January 7 to 9, Dr. Kumar will believe in the nectar rain of Ram Ras Dhara.

Kumar Vishwas In Prayagraj : सात से नौ जनवरी तक डॉ. कुमार विश्वास करेंगे राम रस धारा की अमृतवर्षा

Mon, 06 Jan 2025 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 07:26 PM IST
सार

देश के प्रख्यात कवि और साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास संगमनगरी में भगवान राम की कथा सनाएंगे। अपने-अपने राम कथा का आयोजन नंदी सेवा संस्थान की ओर से भारत स्काउट एंड गाइट इंटर कॉलेज के सामने चैथम लाइन में सात से नौ जनवरी तक आयोजित किया गया है। 

विज्ञापन
Kumar Vishwas In Prayagraj: From January 7 to 9, Dr. Kumar will believe in the nectar rain of Ram Ras Dhara.
डॉ. कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रख्यात कवि और साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास संगमनगरी में भगवान राम की कथा सनाएंगे। अपने-अपने राम कथा का आयोजन नंदी सेवा संस्थान की ओर से भारत स्काउट एंड गाइट इंटर कॉलेज के सामने चैथम लाइन में सात से नौ जनवरी तक आयोजित किया गया है। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ से पहले सनातन संस्कृति के शीर्षतम महापुरुष भगवान प्रभु श्री राम की कथा की तैयारी पूरी हो गई है। 

विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन महात्म्य के गुणगान के लिए डॉ. कुमार विश्वास पहुंच रहे हैं। वह प्रभु श्री राघवेंद्र सरकार की महिमा, यश, कीर्ति एवं शौर्य के गुणगान महोत्सव अपने-अपने राम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रख्यात कवि, रामरस धारा के मूर्धन्य मर्मज्ञ डॉ कुमार विश्वास जी प्रभु श्री राम के मर्यादा, शील, करूणा, पराक्रम, आदर्श से परिपूर्ण कृतित्व एवं जीवन चरित्र का यशोगान करेंगे। 
विज्ञापन







Kumar Vishwas In Prayagraj: From January 7 to 9, Dr. Kumar will believe in the nectar rain of Ram Ras Dhara.
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेतीं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बताया कि अपने अपने राम में प्रभु श्री राम की महिमा का श्रवण करने के लिए प्रयागराज के प्रतिष्ठित न्यायमूर्तिगण, चिकित्सकों, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं के साथ ही, समाज सेवकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। यह तीन दिवसीय महोत्सव प्रभु श्रीराम के जीवन के गाथाओं और उनके अद्वितीय योगदान का विस्तार से गुणगान करेगा। यह एक ऐसा पर्व होगा, जिसमें हम सबको भारतीय संस्कृति के महान प्रतीक श्रीराम के पुण्य स्मरण का अद्वितीय सौभाग्य मिलेगा। प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए यह आयोजन हमारे सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक बनेगा। 

Kumar Vishwas In Prayagraj: From January 7 to 9, Dr. Kumar will believe in the nectar rain of Ram Ras Dhara.
प्रवचन के लिए तैयार किया जा रहा है मंच। - फोटो : अमर उजाला।

अतिथि एवं श्रोताओं के अनुभव को अविस्मरणीय बनाने के लिए मंच से लेकर पंडाल को भव्य एवं दिव्य स्वरूप दिया गया है। सभी के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ ही उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। व्यवस्था में पर्याप्त संख्या में कार्यकर्ता लगे हैं जो अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही उनकी मेहमान नवाजी का पूरा ध्यान रखेंगे। मंच को भव्य महल का स्वरूप दिया गया है। मंच के दाहिने तरफ प्रयागराज के कोतवाल लेटे हुए हनुमान, दाएं तरफ भव्य राम दरबार एवं समुद्र मंथन पर आधारित छवि के साथ मंच को सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed