फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   KP Trust Election: Uproar over tearing of poster of president candidate Sushil Sinha, both sides face to face

केपी ट्रस्ट चुनाव : अध्यक्ष प्रत्याशी सुशील सिन्हा का पोस्टर फाड़ने पर जमकर हंगामा, एक पक्ष की ओर से केस दर्ज

Sun, 24 Dec 2023 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 04:45 PM IST
सार

कुछ लोगों ने केपी ट्रस्ट अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. सुशील सिन्हा की होर्डिंग फाड़ दी। इसकी जानकारी होने पर डॉ. सिन्हा के समर्थक पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान एमएलसी केपी श्रीवास्तव के घर पर भी हमले का प्रयास किया गया। इस मामले में एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
KP Trust Election: Uproar over tearing of poster of president candidate Sushil Sinha, both sides face to face
बैनर फाड़ने की सूचना पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट (केपी ट्रस्ट) के चुनाव को लेकर गहमा गहमी तेज हो गई है। रविवार को होर्डिंग फाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन










आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने केपी ट्रस्ट अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. सुशील सिन्हा की होर्डिंग फाड़ दी। इसकी जानकारी होने पर डॉ. सिन्हा के समर्थक पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसको लेकर मेडिकल चौराहे पर काफी देर तक विवाद चलता रहा। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में डॉ. सिन्हा ने कहा कि जिन लोगों ने यह कृत्य किया है यह बेहद निंदनीय है। 

विज्ञापन

केपी ट्रस्ट चुनाव के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच भिड़ंत के मामले में एक पक्ष की तहरीर मुकदमा दर्ज किया गया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह के समर्थक चंद्रभान सिंह ने मारपीट गाली गलौज धमकी व लूट की धारा में सुशील सिन्हा के समर्थक कुमार नारायण समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने तमंचे की बट से पिटाई करने के साथ सोने की चेन व दो हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed