फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   KP Trust Election- 20 executive members elected, 60 candidates were fight

केपी ट्रस्ट चुनाव: गहमागहमी के बीच 20 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित, 60 उम्मीदवार थे मैदान में

Fri, 28 Dec 2018 07:22 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Dec 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
KP Trust Election- 20 executive members elected, 60 candidates were fight

केपी ट्रस्ट के बीस कार्यकारिणी सदस्य गुरुवार को भारी गहमागहमी के बीच चुन लिए गए। अंतिम चरण की गणना के बाद देर रात परिणाम जारी किए गए। परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशी में झूम उठे और फूल-माआओं से विजयी उम्मीदवारों को लाद दिया। विजयी उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन


केपी कॉलेज परिसर स्थित मतगणना स्थल पर सुबह चुनाव अधिकारी रिटायर्ड डीआईजी पीके सक्सेना की मौजूदगी में मतों की गिनती आरंभ हुई। करीब साठ उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में होने के नाते मतगणना स्थल पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। वहां कई थानों के पुलिस बल एवं पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। मतगणना की शुरुआत काफी धीमी रही।
विज्ञापन


विभिन्न राउंड की गिनती के बाद बीस निर्वाचित सदस्यों के नाम करीब रात साढ़े नौ बजे घोषित हुए। परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों के चेहरे खुशी से चमक उठे। अपने उम्मीदवार के समर्थन में उन्होंने जमकर नारे लगाए और जीत की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। विजयी उम्मीदवारों ने कॉलेज परिसर स्थित मुंशी काली प्रसाद की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसे मिले कितने मत

विजयी उम्मीदवार - कुल मिले मत
अभिषेक कुमार श्रीवास्तव 2356
अमिता श्रीवास्तव 2074
गार्गी श्रीवास्तव 1994
पंकज श्रीवास्तव 1991
अल्पना श्रीवास्तव 1957
अनीता श्रीवास्तव 1892
सत्यप्रकाश श्रीवास्तव 1859
अखिलेश कुमार श्रीवास्तव 1730
अरूण कुमार श्रीवास्तव 1724
भारती वर्मा 1684
पवन शंकर श्रीवास्तव 1632
रमेश चंद्र श्रीवास्तव 1623
अश्वनी कुमार शर्मा 1576
अखिलेश शरण राय उर्फ गुड्डू राय 1571
संजय श्रीवास्तव राजन 1488
राजेश कुमार श्रीवास्तव 1422
मनीष श्रीवास्तव 1415
अतुल कुमार श्रीवास्तव 1368
सतीश कुमार श्रीवास्तव 1343
सुधीर कुमार श्रीवास्तव 1318

विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुमित श्रीवास्तव ने अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी है। डाक-तार कर्मचारी यूनियन नेता अनिल वर्मा ने भी सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed