प्रयागराज। प्रयागराज से कोलकाता की फ्लाइट का संचालन एक बार फिर से शुरू होगा। इस फ्लाइट की यात्रियों द्वारा की जा रही डिमांड को देखते हुए इसके संचालन का प्रस्ताव एक बार फिर से भेजा गया है। बताया जा रहा है कि निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा 15 जुलाई के बाद प्रयागराज-कोलकाता फ्लाइट का संचालन शुरू किया जा सकता है। तकरीबन दो माह से प्रयागराज-कोलकाता फ्लाइट निरस्त चल रही है। ब्यूरो
तीन फ्लाइट निरस्त, 843 यात्रियों का हुआ आवागमन
प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट में बृहस्पतिवार को निजी विमानन कंपनी की दिल्ली, रायपुर और देहरादून फ्लाइट निरस्त रही। इस दौरान भुवनेश्वर, भोपाल, पुणे, गोरखपुर, मुंबई, बंगलूरू और एलाइंस एयर की दिल्ली, बिलासपुर फ्लाइट का ही आवागमन हुआ। इन सभी फ्लाइटों से कुल 843 यात्रियों का आवागमन हुआ। यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 335 एवं जाने वाले यात्रियों की संख्या 508 रही। ब्यूरो