Maha Kumbh First Amrit Snan: आस्था की डुबकी के साथ महाकुंभ का भव्य आगाज; अब अमृत स्नान की बारी, जानें सबकुछ
Prayagraj Maha Kumbh 2025 Shahi Snan Dates: इस बार के महाकुंभ में तीन अमृत स्नान होंगे और इसके अतिरिक्त तीन ऐसी तिथियां होंगी जिन पर स्नान करना भी काफी शुभ माना जाएगा, इनमें से पहला स्थान सोमवार यानी पौष पूर्णिमा के दिन हुआ, जिसके साथ महाकुंभ की भव्य शुरुआत हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को हो गया। इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। महाकुंभ के आगाज से पहले अमृत स्नान की तिथि को जानने को लेकर श्रद्धालुओं में जिज्ञासा थी। सोशल मीडिया के दौर में इंटरनेट पर सर्च करने पर तिथियों के मामले में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं, कोई 13 जनवरी को पहला अमृत स्नान बता रहा था तो कोई 14 जनवरी को पहला अमृत स्नान बता रहा था। आपकी इसी दुविधा को हम तथ्यपरक जानकारी के साथ दूर करेंगे। आइए जानते हैं पहले अमृत स्नान की सही तिथि के बारे में-
महाकुंभ 45 दिन तक चलेगा। आपको बता दें कि प्रयागराज में आयोजित इस बार के महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी को हो गया है, लेकिन पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को होगा। इस बार के कुंभ में तीन अमृत स्नान होंगे और इसके अतिरिक्त तीन ऐसी तिथियां होंगी, जिन पर स्नान करना भी काफी शुभ माना जाएगा। स्नान और शाही स्नान की तिथियां
इन पवित्र नदियों पर कुंभ का होता आयोजन
13 जनवरी (सोमवार)- स्नान, पौष पूर्णिमा
14 जनवरी (मंगलवार)- अमृत स्नान, मकर सक्रांति
29 जनवरी (बुधवार)- अमृत स्नान, मौनी अमावस्या
3 फरवरी (सोमवार)- अमृत स्नान, बसंत पंचमी
12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा
26 फरवरी (बुधवार)- स्नान, महाशिवरात्रि
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh Shahi Snan Dates: महाकुंभ में सारे स्नान शाही नहीं; कब सामान्य, कब शाही स्नान? सही तिथियां जानें
महाकुंभ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। इसे कुंभ मेला भी कहा जाता है, महाकुंभ का आयोजन 12 वर्षों में किया जाता है। जहां पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। यह उत्सव भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर ही आयोजित होता है। महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के संगम , हरिद्वार में गंगा नदी, उज्जैन में शिप्रा नदी, और नासिक में गोदावरी नदी पर किया जाता है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.