{"_id":"5e405ffb8ebc3ee5a6164d37","slug":"knife-stabbed-woman-for-resisting-molestation-allahabad-news-ald268050531","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को मारा चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर से टेंपो से घर लौट रही युवती पर कुछ लोगों ने शादी नहीं करने पर चाकू से हमला कर दिया। युवती के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। अचानक चाकू से हुए हमले में युवती मामूली रूप से घायल हो गई।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता पूरे मुरली निवासी राम लखन सरोज की बेटी मनीषा (20) रविवार को अपनी बहन के घर लालगंज के रायपुर तियाई से टेंपो से घर लौट रही थी। रायपुर तियाई से कुछ दूर पहुंचने पर टेंपो में पहले से बैठे पांच युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि जहां तुम्हारी शादी तय है, उसी जगह शादी नहीं किया तो उसको मौत के घाट उतार दिया जाएगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। चाकू लगने से वह मामूली रूप से घायल भी हो गई।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि वह क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले हैं। घटना की जानकारी नहीं है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।