{"_id":"6a92ad15f094131c1a0eeadb","slug":"knee-deep-water-homes-in-distress-rain-worsens-the-situation-jk-nagar-in-kareli-turns-into-a-lake-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : घुटनों तक पानी, घरों में आफत, बारिश ने बिगाड़े हालात, करेली का जेके नगर झील में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : घुटनों तक पानी, घरों में आफत, बारिश ने बिगाड़े हालात, करेली का जेके नगर झील में तब्दील
Sat, 29 Aug 2026 03:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Aug 2026 03:27 PM IST
सार
शहर में शुक्रवार और शनिवार को दोपहर में हुई बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। बारिश में कई मोहल्लों में पानी भर गया।
विज्ञापन
जेके आशियाना करेली में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शहर में शुक्रवार और शनिवार को दोपहर में हुई बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। बारिश में कई मोहल्लों में पानी भर गया। कहीं सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया तो कहीं नालियों व सीवर का पानी घरों में पहुंच गया। बारिश थमने के बाद भी कई इलाकों में जलभराव बना रहा।
विज्ञापन
करेली, जेके आशियाना और गड्ढा कॉलोनी में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। कई घरों में पानी घुस गया। जाॅर्जटाउन और बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम के अलावा अल्लापुर में तुलसी पार्क के पास, अमिताभ बच्चन रोड सहित इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। यहां भी कई घरों में पानी पहुंच गया।
विज्ञापन
अल्लापुर के पार्षद शिव सेवक ने बताया कि सीवर की समस्या के कारण जलभराव हो रहा है। बक्शी बांध पंप चल रहा है लेकिन जिस तेजी से पानी भर रहा है उस हिसाब से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नगर निगम की टीम के साथ विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने क्षेत्रीय पार्षदों के साथ जार्ज टाउन ,टैगोर टाउन व अल्लापुर क्षेत्र के जल प्रभवित क्षेत्रों का निरीक्षण किया व समस्या दूर करने के लिए योजना सुनिश्चित की।
विज्ञापन
इन इलाकों में भरा पानी
सोहबतियाबाग, मटियारा रोड, बालसन चौराहा, कटरा, राजापुर, म्योर रोड, दारागंज डॉट पुल व आसपास, मुट्ठीगंज, बलुआघाट, दरियाबाद, सिविल लाइंस, निरंजन डॉट पुल, सीएमपी कॉलेज चौराहा, विद्या वाहिनी, बैरहना चौराहा, रामबाग, बाई का बाग, कोठा पार्चा, नूरुल्ला रोड, लीडर रोड, लूकरगंज, खुल्दाबाद व हिम्मतगंज में भी जलभराव रहा। कालिंदीपुरम में महर्षि रोड, जैन मंदिर, जाफरी कॉलोनी और पंजाब नेशनल बैंक के पीछे, झलवा, रेलवे मुख्यालय डॉट पुल के नीचे आईओसी के पास, सुलेम सराय, प्रीतम नगर, मुंडेरा बाजार व विष्नापुरी कॉलोनी में भी लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।